फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rice worth 45 lakhs was stolen, three arrested, truck also recovered

उड़ा लिये थे 45 लाख के चावल, तीन गिरफ्तार, ट्रक भी बरामद

Sun, 07 Nov 2021 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rice worth 45 lakhs was stolen, three arrested, truck also recovered
नई दिल्ली। दिल्ली से गुजरात जा रहे 45 लाख रुपये के चावल लूटने के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद निवासी चुनचुन यादव (42), सेक्टर-122, नोएडा निवासी मणिपाल (40) और सेक्टर-20, नोएडा निवासी मुन्ना शाह (42) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 45 लाख के चावल व ट्रक बरामद कर लिया है। ट्रक चालक मो. शकील ने अपने साथी लंबू के साथ मिलकर चावल लूटने की साजिश रची थी। शकील और लंबू फिलहाल फरार हैं। अपराध शाखा की टीम दोनों की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों को ज्योति नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि दो नवंबर को ज्योति नगर इलाके में चावलों से भरा ट्रक लूटने की कॉल पुलिस को मिली थी। लोकल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ट्रक में 45 लाख के चावल व ट्रक समेत कुल कीमत 70 लाख रुपये की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को ट्रक का चालक मो. शकील (36) भी गायब मिला। वह माल लेकर दिल्ली से गुजरात के लिए निकला था। छानबीन में पता चला कि उड़ाया गया माल नोएडा सेक्टर-73, के सर्फाबाद एरिया में छिपाया गया था। पुलिस ने छापेमारी कर वहां से माल बरामद कर चुनचुन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
इसकी निशानदेही पर इनके दो अन्य साथी मणिपाल व मुन्ना भी गिरफ्तार कर लिए गए। जिस ट्रक में माल गुजरात जा रहा था, उसे भी ग्रेटर नोएडा से बरामद कर लिया गया।

चुनचुन यादव ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है। कोविड के कारण उसे कारोबार में काफी घाटा हुआ था। इस दौरान उसकी करीब छह माह पूर्व लंबू से मुलाकात हुई। दोनों ने ट्रक लूटने की योजना बनाई। इसी तरह मणिपाल की मुलाकात लंबू से चुनचुन यादव के जरिये हुई। मणिपाल ने ही लूटे गए चावलों के लिए गोदाम का इंतजाम किया।
मुन्ना शाह ने कमिशन पर अपना गोदाम इनको किराए पर दिया था। लंबू के इशारे पर ही शकील ने शिकायतकर्ता के यहां ट्रक उड़ाने के लिए नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed