फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Report submitted to CBI, will decide further action: AIIMS

सीबीआई को सौंप दी रिपोर्ट, वही तय करेगी आगे की कार्रवाई: एम्स

Tue, 06 Oct 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Report submitted to CBI, will decide further action: AIIMS
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के वकील और एम्स के फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता में बीच बातचीत का अॅाडियो वायरल होने के बाद सोमवार को दिल्ली एम्स ने स्पष्टीकरण दिया है कि मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई सीबीआई को ही तय करनी है। ऑडियो में डॉ. गुप्ता फोन पर पीड़ित पक्ष के वकील से बातचीत में सुशांत की फोटो को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल 21 अगस्त को सीबीआई ने एम्स के फॉरेंसिक विभाग से इस मामले में जांच की सिफारिश की थी। वहीं, 22 अगस्त को डॉ. सुधीर गुप्ता और पीड़ित पक्ष के वकील के साथ फोन पर बातचीत हुई थी। फॉरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है कि जांच से पहले वॉट्सएप पर आए फोटो देख महज एक आशंका व्यक्त की गई थी, जबकि गहन जांच और सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद हत्या के सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में आत्महत्या पर ही मुहर लगाई है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह की मौत मामले में एम्स के मेडिकल बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी थी, लेकिन सोमवार को मीडिया में वायरल ऑडियो के बाद संस्थान पर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हुए। तरह तरह के बयान और भ्रामक जानकारियां प्रसारित होने के चलते सोमवार शाम दिल्ली एम्स प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए बयान जारी किया और इस मामले में आगे का फैसला सीबीआई के अधीन होने की जानकारी दी। दिल्ली एम्स प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी छिपाने का मतलब ही नहीं होता है। एम्स अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति समझता है। सीबीआई की सिफारिश पर ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने अपनी राय साझा की है। अब सीबीआई को तय करना है कि वह मेडिकल बोर्ड की सिफारिशों को आधार मानते हैं या नहीं। इस मामले में फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता की ऑडियो को लेकर भी एम्स प्रबंधन ने किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed