फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   remdesivir injection not available in many hospitals in delhi

इंजेक्शन की किल्लत: दिल्ली की दवा दुकानों में नहीं मिल रहा रेमडेसिविर, ब्लैक में बिक रहा 10 हजार रुपये प्रति डोज

Tue, 13 Apr 2021 01:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Apr 2021 01:30 AM IST
सार

राजधानी के कई अस्पतालों में कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में संक्रमितों के परिजनों को भटकना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
remdesivir injection not available in many hospitals in delhi
रेमडीसीवीर इंजेक्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी के कई अस्पतालों में कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में संक्रमितों के परिजनों को भटकना पड़ रहा है। कुछ लोगों को दिल्ली में इसके ब्लैक में उपलब्ध होने की बात कही गयी। लगभग 1500 से 4 हजार रुपये की कीमत वाले इस इंजेक्शन को लोग बाजार में पांच से लेकर 10 हजार रुपये तक खरीदने में मजबूर हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के एक निजी बैंक में काम करने वाले विशाल के भाई को शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की छह डोज लाने के लिए कहा। इंद्रजीत ने करीब दो दिन तक कई अस्पतालों में और दवाओं की दुकानों पर संपर्क किया, लेकिन कहीं भी इन्जेक्शन नहीं मिला। उनके एक रिश्तेदार को किसी ने 10 हजार रुपये में इंजेक्शन की एक डोज देने की बात कही जबकि इसकी कीमत लगभग 2800 रुपये ही थी है। 
विज्ञापन


मरीज की जान बचाने के लिए परिवार तैयार हो गया लेकिन इंजेक्शन देने वाले ने सिर्फ दो डोज देने और बाकी डोज कल देने के लिए कहा। इसके वे बाद रोहिणी के एक निजी अस्पताल में केमिस्ट की दुकान पर गए तो उन्हें वहां 5500 रुपये में रेमडेसिविर का इंजेक्शन दिया गया। उन्होंने मरीज की जान बचाने के लिए काफी महंगी कीमत पर इंजेक्शन लिया। उन्हें इसका बिल भी नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed