फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Relief for students desirous of CA and those who do not give the complete paper of class XII can also be registered

कोरोना वायरस: सीए करने के इच्छुक छात्रों को राहत, बारहवीं कक्षा के पूरे पेपर नहीं देने वाले भी करा सकते हैं पंजीकरण

Thu, 09 Apr 2020 08:55 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 09 Apr 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Relief for students desirous of CA and those who do not give the complete paper of class XII can also be registered
परीक्षा छूटने के बाद पेपर देखते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए राहत की खबर है। बारहवीं के जिन छात्रों ने पूरे पेपर नहीं दिए हैं वह भी सीए के फाउंडेशन कोर्स में अपना पंजीकरण करा सकेंगे। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने छात्रों को फाउंडेशन कोर्स में प्रोविजनल पंजीकरण कराने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बारहवीं के बाद ही फाउंडेशन कोर्स में दाखिला होता है। आईसीएआई के अनुसार कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण सीबीएसई बोर्ड, आईसीएससीई बोर्ड तथा अन्य राज्य बोर्ड ने 19 मार्च के बाद होने वाली बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में बारहवीं के छात्र अपनी परीक्षा पूरी नहीं होने के कारण स्वयं को सीए के फाउंडेशन कोर्स (सीए का पहला स्तर) में पंजीकृत नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा आईसीएआई ने छात्रों को राहत देते हुए फाउंडेशन कोर्स पंजीकरण पात्रता मानदंडों में ढील देने का निर्णय लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे उम्मीदवार जिन्हें प्रवेश पत्र आवंटित किया गया है या वह बारहवीं की फरवरी-मार्च महीने में एक या एक से अधिक पेपर दे चुके हैं, आईसीएआई की वेबसाइट पर वह अपना प्रोविजनल पंजीकरण 30 जून से पहले करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नवंबर 2020 की फाउंडेशन परीक्षा में बैठ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed