{"_id":"610a7e66a7a27b14a470e453","slug":"rapist-had-burnt-dead-body-of-more-than-half-of-girl-real-cause-of-death-could-not-be-known","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दुष्कर्मियों ने आधे से ज्यादा जला दिया था मासूम का शव, नहीं पता चल पाया मौत का असली कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दुष्कर्मियों ने आधे से ज्यादा जला दिया था मासूम का शव, नहीं पता चल पाया मौत का असली कारण
Wed, 04 Aug 2021 05:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:17 PM IST
सार
डीसीपी ने कहा कि मंगलवार को मृतका के शरीर के बचे हुए हिस्सों का पोस्टमॉर्टम किया गया। अनौपचारिक रूप से डॉक्टरों के बोर्ड का कहना है कि वे मौत के कारणों के बारे में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं। अंतिम संस्कार के लिए हम जल्द ही परिजनों को शव सौंप देंगे।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों से मिले राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सियासत होने लगी है। मृतका के परिजनों से नेताओं के मिलने का तांता लगा है। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि दरिंदों ने आधे से ज्यादा शव को जला दिया था। जिसके चलते मौत के असली कारण का पता नहीं चल पाया है।
डीसीपी ने कहा कि मंगलवार को मृतका के शरीर के बचे हुए हिस्सों का पोस्टमार्टम किया गया। अनौपचारिक रूप से डॉक्टरों के बोर्ड का कहना है कि वे मौत के कारणों के बारे में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं। अंतिम संस्कार के लिए हम जल्द ही परिजनों को शव सौंप देंगे। डीसीपी प्रताप सिंह ने कहा कि हमने मुख्य आरोपी के घर से सबूत और आरोपी के शरीर से सभी बायोलॉजिकल साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है।
क्या है मामला
श्मशान भूमि के पुजारी ने करंट लगने से बच्ची की मौत होने की बात कही और परिजनों को ये कहकर डराया कि पोस्टमार्टम होने से उसके अंगों की चोरी हो सकती है। ये बातें कहकर पुजारी ने आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। एक अगस्त को देर रात परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली और पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर पुजारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, साक्ष्य को छुपाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पुजारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को फोन कर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के बाद शव का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली। बताया गया कि श्मशान भूमि पर दो सौ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की मां से पूछताछ की।
श्मशान भूमि में लगे वाटर कूलर से पानी लेने गई थी बच्ची
बच्ची की मां ने बताया कि एक अगस्त को शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्ची श्मशान भूमि में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी। करीब साढ़े छह बजे श्मशान भूमि का पुजारी राधेश्याम ने उसे बुलाया। पुजारी और उसके कर्मचारियों ने बताया कि बच्ची की करंट लगने से मौत हुई है। बच्ची के होंठ नीले पड़े थे और हाथ में जलने के निशान थे। बच्ची को देखने के बाद उसकी मां ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की, लेकिन पुजारी ने पोस्टमार्टम में अंगों की चोरी होने की बात कहकर परिजनों को डराया और बच्ची का अंतिम संस्कार करवा दिया। परिजनों के घर पहुंचने पर यह बात इलाके में फैल गई और लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे।