{"_id":"6140b6268ebc3e5acc32b81a","slug":"rape-case-registered-against-ljp-mp-prince-raj-ashram-news-noi604489958","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के भतीजे और बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सांसद के खिलाफ युवती ने तीन महीने पहले शिकायत दी थी। कोर्ट के आदेश के बाद सांसद के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में नौ सितंबर को दुष्कर्म व धमकाने आदि धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
एफआईआर में लोजपा नेता चिराग पासवान का भी नाम है। आरोप है कि चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई में देरी की साजिश रची। नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव ने प्रिंस पासवान के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है। अदालत का आदेश बीते बृहस्पतिवार को आया था। इसके बाद नौ सितंबर को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवती ने तीन महीने पहले कनॉट प्लेस थाने में दी अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी प्रिंस राज से मुलाकात वेस्टर्न कोर्ट, जनपथ दिल्ली में हुई थी। यहां पर प्रिंस ने कथित तौर पर पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। ये भी आरोप है कि प्रिंस राज ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसने किसी को कुछ बताने पर इसे वायरल करने की धमकी दी थी।
इसके बाद वह नियमित रूप से पीड़िता के घर जाने लगा। एफआईआर में कहा गया है कि किसी को कुछ बताने पर प्रिंस ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। एफआईआर में कहा गया है कि पीड़ित युवती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता चिराग पासवान से भी मुलाकात की और उन्हें मामले की जानकारी दी।
फरवरी 2020 में पीड़िता द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद प्रिंस राज ने उसके खिलाफ संसद मांग थाने में रंगदारी की एफआईआर 10 फरवरी को दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पीड़िता उससे पैसे मांग रही है। उसने कुछ पैसे युवती को दे दिए थे। प्रिंस उन पांच लोजपा सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने इस साल जून में चिराग के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में बगावत की थी।
चिराग पासवान से भी की थी शिकायत
पीड़ित ने इस बारे में चिट्ठी लिखकर लोजपा नेता चिराग पासवान से शिकायत की थी। चिराग ने महिला को भरोसा दिया था कि वो इस मामले में कार्रवाई करेंगे लेकिन उनकी तरफ से चुप्पी साध ली गई। यह मामला काफी पुराना है। एफआईआर में चिराग पर आरोप है कि उन्होंने अपने चचेरे भाई को बचाने के लिए शिकायत के बाद कार्रवाई करने में साजिश के तहत देरी करवाई।
चिराग पासवान ने उन्हें पूरे मामले को सुलझाने का आश्वासन भी दिया और उन्हें मामला दर्ज नहीं करने के लिए राजी किया। पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया कि आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रिंस ने आरोपों को निराधार बताया था
प्रिंस ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि उसने 10 फरवरी को शिकायतकर्ता के खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा मुझे पता चला है कि एक महिला ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं। 17 जून को उन्होंने ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं स्पष्ट रूप से इस तरह के किसी भी दावे या बयान से इनकार करता हूं जो मेरे खिलाफ किया गया है। सभी आरोप एक बड़ी आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं।