फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ramlila staging begins at Red Fort Ground, will start on the first day of Navratri at other places

लालकिला मैदान में रामलीला मंचन शुरू, अन्य स्थानों पर नवरात्र के पहले दिन होगी शुरुआत

Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ramlila staging begins at Red Fort Ground, will start on the first day of Navratri at other places
लवकुश रामलीला में मंचन करते कलाकार। फोटो - जी पॉल - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। गणेश पूजन के साथ ही राजधानी में बुधवार से रामलीला मंचन शुरू हो गया। वहीं कई अन्य स्थानों पर बृहस्पतिवार से रामलीला का मंचन किया गया जाएगा। रामलीला समितियों ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए तय दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विशेष तैयारी की है।
विज्ञापन

बुधवार को लालकिला मैदान में लवकुश रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन की शुरुआत की। यहां गणेश पूजन करने के बाद नारद मोह व शिव विवाह की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता विजय जौली ने भगवान इंद्र की भूमिका निभाई। रामलीला मंचन के लिए यहां 190 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा मंच बनाया गया है। वहीं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सीटें लगाई गई हैं। जबकि आपदा से निपटने के लिए दो एंबुलेंस तैनात की गई है जबकि अस्थायी डिस्पेंसरी भी बनाई गई है। इस वर्ष भी राम-रावण युद्ध सहित कई अन्य दृश्यों का मंचन बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर बाबू त्यागी की निगरानी में किया जाएगा। आकाश मार्ग से हनुमान के लंका गमन, आकाश में राम-रावण सेना के बीच युद्ध के दृश्यों सहित आकाश में आठ विशाल रथों पर भी स्टंट दृश्य होंगे।
विज्ञापन

यहां पर टीवी धारावाहिक रामायण वाली तकनीक देखने को मिलेगी। मंचन में कंप्यूटराइज लाइट व साउंड का उपयोग किया जाएगा। तलवारों में चिंगारियों, अग्नि तीर व विलाप के दृश्यों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह जंगल, बरसात, समुद्र, आकाश लोक से पुष्पवर्षा होगी। लीला में कोहरा, बादल, समुद्र की लहरें, आंधी, तूफान, झरने आदि के दृश्यों में भी प्राकृतिक सौंदर्य की झलक देखने को मिलेगी। यहां फिल्मी कलाकारों के अलावा पांच केंद्रीय मंत्री भी अभिनय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर कश्मीरी गेट स्थित श्री नवयुवक रामलीला कमेटी बृहस्पतिवार से रामलीला का मंचन शुरू करेगी। कमेटी 16 अक्तूबर को भरत मिलाप के साथ मंचन का समापन करेगी। कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मेयर अवतार सिंह ने बताया कि उनके यहां बच्चे भी मंचन करेंगे।

लालकिला परिसर की लवकुश रामलीला में इंद्र की भूमिका का मंचन करते बीजेपी नेता विजय जौली।    अमर उजाल?

लालकिला परिसर की लवकुश रामलीला में इंद्र की भूमिका का मंचन करते बीजेपी नेता विजय जौली। अमर उजाल?- फोटो : Ashram

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed