फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ramlila brings together two friends who meet after 14 years.

Delhi News: रामलीला ने बनाई 14 साल बाद मिलने वाले दो दोस्तों की जोड़ी

Mon, 29 Sep 2025 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Ramlila brings together two friends who meet after 14 years.
- रामलीला में निभा रहे राम-लक्ष्मण का किरदार
विज्ञापन


-स्कूल के बाद हो गए थे अलग, मिलने के बाद से रामलीला में कर रहे हैं काम
फिरदौस आलम

पूर्वी दिल्ली। रामलीला ने 14 साल बाद मिलने वाले दो दोस्तों की जोड़ी ऐसी बना दी कि वह कई सालों से किरदार निभाते रहे हैं। मंच पर राम-लक्ष्मण की जोड़ी में उनकों देखकर दर्शक खुशी से तब भावुक हो गए। दरअसल, विवेक विहार स्थित भव्य रामलीला में राम-लक्ष्मण का किरदार निभा रहे सूरज राजपूत और सन्नी राजपूत पहली बार 1999 में मिले थे। उसके बाद वह वर्ष 2013 में मिले। दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और वह रामलीला में साथ काम करने लगे। इससे उनकी जोड़ी सुपरहिट हो गई।



भव्य रामलीला में राम का किरदार निभा रहे सूरज राजपूत बताते हैं कि पहली बार वह अपने स्कूल की पहली कक्षा में मिले थे। स्कूल से अलग होने के बाद वह सीधे मेरठ में मिले। जहां दोनों सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। वहां उन दोनों ने जब एक दूसरे को देखा और अपना परिचय एक दूसरे को बताया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह दोनों खुशी से भावुक हो गए। इसी तरह वह मिलते गए और उनकी मित्रता गहरी होती गई। वहीं, लक्ष्मण का किरदार निभा रहे सन्नी बताते हैं कि असल जिंदगी में भी वह दोनों राम-लक्ष्मण की तरह रहते हैं। वह दोनों हमेशा एक साथ रहते है, चाहे सुख हो या दुख। यहां तक कि उनका रहन-सहन, पसंद और नापसंद भी लगभग एक जैसा ही है।
विज्ञापन

12 वर्षों से साथ कर रहे काम

सूरज बताते हैं कि वह करीब 12 वर्षों से एक साथ काम कर रहे हैं। वह दोनों अमूमन रामलीला, कृष्णलीला और रंगमंच जैसे कार्यक्रमों में काम करते हैं। रामलीला में वह दोनों राम-लक्ष्मण और कृष्णलीला में अमूमन कृष्ण-बलराम का किरदार निभाते हैं। वह दावा करते हैं कि उनकी यह जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। सूरज और सन्नी बताते हैं कि वह राम और लक्ष्मण के अलावा भी कई किरदार निभा चुके हैं। सूरज बताते हैं कि शुरुआती दौर में वह छोटे-छोटे किरदार निभाते थे। बाद में, वह राम और कृष्ण का किरदार निभाने लगे। सन्नी बताते हैं कि लक्ष्मण के अलावा वह भरत, शत्रुघ्न, अंगद, नारद और कृष्णलीला में विष्णु का किरदार निभा चुके हैं। सन्नी बताते हैं कि उन्हें नृत्य करना भी बेहद पसंद है। इससे पहले वह कई मंचों पर क्लासिकल, वेस्टर्न और हिप-हॉप डांस प्रस्तुत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed