फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rakesh Tikait said Republic Day parade will not be small farmers will take out tractor parade from Rajpath to Red Fort

राकेश टिकैत बोले- छोटी नहीं होने देंगे गणतंत्र दिवस की परेड, राजपथ से लाल किले तक चलेंगे किसानों के ट्रैक्टर

Sat, 16 Jan 2021 09:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Jan 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait said Republic Day parade will not be small farmers will take out tractor parade from Rajpath to Red Fort
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन को भारी जन समर्थन मिल रहा है। गाजीपुर, सिंघु और टीकरी तीनों सीमाओं पर शनिवार को भारी जन सैलाब नजर आया। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी इसी तरह किसानों को आम जन समर्थन मिलेगा। इस दौरान गाजीपुर बॉर्डर से किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को चेताया है कि गणतंत्र दिवस की परेड इस साल भी छोटी नहीं होने देंगे। राष्ट्रपति भवन के सामने राजपथ पर सरकार अपनी परेड निकालेगी और किसान अपनी ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।

विज्ञापन


गाजीपुर किसान आंदोलन के मंच से किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत कहा, सुना है सरकार इस बार अपनी परेड छोटी करने की तैयारी कर रही है। लेकिन वह सरकार को बताना चाहते हैं कि ऐसा नहीं होगा। इस बार भी गणतंत्र दिवस की परेड राष्ट्रपति भवन से लेकर लाल किले तक ही निकलेगी। बस अंतर इतना होगा कि राजपथ तक सरकार परेड करेगी और उसके आगे किसानों की परेड होगी।
विज्ञापन


आठ के फेर में उलझ गई सरकार
राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह पुलिस के खोजी कुत्ते आठ के फेर में उलझकर गोल-गोल घूमने लग जाते हैं। उसी तरह सरकार भी किसानों के चक्कर में पड़कर आठ के फेर में उलझ चुकी है। सरकार को पहले इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह नए कृषि कानूनों को लाकर किससे उलझ रही है। सरकार यह जान ले कि किसान उनके साथ 19 जनवरी को होने वाली 10वें चरण की बातचीत में भी शामिल होंगे, लेकिन केवल एमएसपी और नए कृषि कानूनों के समाप्ति के मुद्दे पर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघु बॉर्डर से जो निर्णय होगा मानेंगे
किसानों की अगली रणनीति सिंघु बॉर्डर से तय होगी। राकेश टिकैत ने शनिवार को यह बात साफ की कि किसान समिति जो कहेगी, सभी किसान वही मानेंगे। अभी तो केवल 26 जनवरी की परेड पर पूरा ध्यान केंद्रित है। उन्होंने कहा कि किसानों को इस बात का अंदाजा है कि पुलिस उन्हें दिल्ली में घुसने से रोकेगी। लेकिन किसान राजपथ पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed