फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha stands deadlock, high house meeting adjourned for the day

राज्यसभा में गतिरोध कायम, उच्च सदन की बैठक दिन भर के लिए स्थगित

Tue, 12 Feb 2019 06:35 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 12 Feb 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha stands deadlock, high house meeting adjourned for the day
राज्यसभा

राज्यसभा में कायम गतिरोध मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रहा और समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे की वजह से उच्च सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अंतत: दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी।

विज्ञापन


सपा सदस्य प्रयागराज में हो रहे एक कार्यक्रम के लिए वहां जा रहे अपने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ हवाईअड्डे पर कथित तौर पर रोके जाने की वजह से हंगामा कर रहे थे। 
विज्ञापन


सुबह, उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर इस बात पर सहमति बनी कि संसद के वर्तमान सत्र के शेष बचे दो दिनों में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा कर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाए एवं 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पर चर्चा कर उसे मंजूरी देने के बाद लोकसभा को लौटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि कुछ सदस्यों ने अपने अपने विषय उठाने के लिए नियम 267 के तहत उन्हें नोटिस दिए हैं जिन्हें उन्होंने अस्वीकार कर दिया है।

सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा कर धन्यवाद प्रस्ताव पारित करना एवं अंतरिम बजट पर चर्चा कर उसे मंजूरी देने के बाद लोकसभा को लौटाया जाना सत्ता पक्ष और विपक्ष की संवैधानिक जिम्मेदारी है जिसे पूरा किया जाना चाहिए।

आजाद ने सुझाव दिया कि आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा कर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया जाए। कल 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पर चर्चा कर उसे मंजूरी दी जा सकती है। 

संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने कहा कि सरकार इस सुझाव से सहमत है। उन्होंने कहा कि छह विधेयक भी पारित करने के लिए सूचीबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों को पारित करने के लिए, अगर सदस्यों की सहमति हो तो बैठक को एक-दो दिन के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। बहरहाल, गोयल के इस सुझाव पर सदस्यों ने नकारात्मक जवाब दिया।

इसके बाद सभापति एम वेंकैया नायडू की अनुमति से सदस्यों ने शून्यकाल के तहत अपने अपने मुद्दे उठाने शुरू किये। सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से चल रही थी। मनेानीत सदस्य राकेश सिन्हा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कुछ शिक्षकों को पेन्शन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। 

सदन में अभी तक कामकाज सामान्य ढंग से चल रहा था। किंतु 11 बजकर करीब 40 मिनट पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने अचानक कोई मुद्दा उठाने का प्रयास किया।

सभापति ने यादव को अनुमति न देते हुए कांग्रेस के हुसैन दलवई से शून्यकाल के तहत अपना मुद्दा उठाने को कहा। इस पर सपा सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। नायडू ने कहा कि नोटिस दिए बिना सदस्य कोई मुद्दा नहीं उठा सकते। 

सभापति ने कहा कि आप सभी अनुभवी हैं और जानते हैं कि इस तरह नोटिस के बिना कोई मुद्दा नहीं उठाया जा सकता। सपा सदस्यों ने कहा कि उन्हें अभी अभी पता चला है कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ हवाईअड्डे पर रोक दिया गया है। अखिलेश इलाहाबाद विश्वविद्यालय में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।

सपा सदस्यों ने मांग की कि सदन में उनके नेता को बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। सभापति ने उनकी मांग अस्वीकार करते हुए कहा कि क्या आप इसी तरह सदन को चलाना चाहते हैं ? ‘‘माहौल खराब मत कीजिये। हम बहुत कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं’’ 


अब तक सपा सदस्य हंगामा करते हुए अपने स्थानों से आगे आ गए। सदन में व्यवस्था बनते नहीं देख नायडू ने 11 बज कर करीब 45 मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed