{"_id":"605264698ebc3e591351d8b4","slug":"raid-in-dance-bar-39-arrested-including-seven-girls-ashram-news-noi571948933","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस बार में छापा, सात लड़कियां समेत 39 धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस बार में छापा, सात लड़कियां समेत 39 धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। साउथ रोहिणी के एक डांस बार में खुलेआम कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आधी रात को ‘जन्नत द हैवन’ नामक बार पर छापा मारा। वहां सात लड़कियां डांस करते मिलीं। इसके अलावा 14 ग्राहक वहां शराब का लुत्फ उठाते मिले। पुलिस ने डांस बार के मालिक राजबीर सिंह, मैनेजर विक्रम रंधावा समेत कुल 39 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना 13 मार्च की रात की है। साउथ रोहिणी थाने की टीम गश्त पर थी। इस दौरान देर रात को मुखबिर ने सूचना दी कि इलाके में जन्नत द हैवन नामक डांस बार में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहां तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही किसी ने मास्क लगाया हुआ है। सूचना मिलने के बाद देर रात 1.30 बजे पुलिस की टीम ने वहां छापामारी की। सात लड़कियां वहां बारी-बारी से डांस करती मिलीं। इसके अलावा 14 ग्राहक वहां मौज मस्ती करते मिले। बार में मालिक, मैनेजर समेत कुल 18 स्टाफ के लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।