{"_id":"5f8213908ebc3e9bc8193b09","slug":"rahul-s-demand-for-justice-intensified-on-social-media-ashram-news-noi541699780","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर राहुल को इंसाफ की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर राहुल को इंसाफ की मांग तेज
विज्ञापन
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में लड़की से दोस्ती पर युवक की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर राहुल को इंसाफ दिलाने की मांग तेज हो गई है। युवक के घर पर नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी बीच हत्या से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें राहुल लड़की के साथ जाते हुए दिख रहा है और उसके पीछे कुछ लोग चल रहे हैं। इसके बाद ही राहुल पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में लड़की के परिवार के सदस्यों के साथ पांच आरोपियों को पकड़ा। इनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने दावा किया था कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची। फुटेज के आधार पर पुलिस ने लड़की से भी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ बयान दिया। इसी आधार पर परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस इस मामले में लड़की को गवाह बना सकती है।
इसी बीच जिला पुलिस उपायुक्त ने एक वीडियो जारी कर घटनाक्रम, जांच और कार्रवाई की जानकारी देते हुए मीडिया के माध्यम से लोगों को मामले को तूल नहीं देने की अपील की है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यह लड़की से दोस्ती को लेकर दो परिवारों के बीच की आपसी लड़ाई का मामला है। मारपीट किए जाने से राहुल की मौत हुई थी। हत्या के बाद से लोग सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर इसे सांप्रदायिक रंग देने लगे हैं। इसको लेकर राहुल और आरोपी के घर की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। पुलिस उपायुक्त ने वीडियो जारी कर इस मामले को सांप्रदायिक रंग नहीं देने की अपील की है।
सुरक्षा कारणों से लड़की नारी निकेतन भेजी गई
पुलिस के बयान देने के बाद से लड़की अपने परिवार से अलग नारी निकेतन में रह रही है। बताया जा रहा है कि यह सब सुरक्षा कारणों से किया गया है। हालांकि पुलिस उपायुक्त का कहना है कि लड़की बालिग है और वह अपनी मर्जी से जहां चाहे वहां रह सकती है।