फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Prophet Remark Row: Jindal told that Islamic fundamentalists are danger to the whole family, urged not to share the address of the house

Prophet Remark Row : जिंदल ने बताया इस्लामिक कट्टरपंथियों से पूरे परिवार को खतरा, घर का पता साझा न करने का आग्रह

Mon, 13 Jun 2022 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 05:58 AM IST
सार

कहा- अभी दिल्ली में ही हूं, जान से मारने की धमकी मिल रही थीं, इसलिए परिवार के सदस्यों को अन्य स्थान भेजा गया है।

विज्ञापन
Prophet Remark Row: Jindal told that Islamic fundamentalists are danger to the whole family, urged not to share the address of the house
नवीन जिंदल - फोटो : twitter

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले भाजपा से बर्खास्त नेताओं की परेशानी दूर नहीं हो रही है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर मिल रही हैं। इसे लेकर प्रदेश भाजपा के पूर्व मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया पर घर का पता नहीं साझा करने का निवेदन किया है।

विज्ञापन


जिंदल ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों की किसी भी प्रकार की जानकारी किसी से साझा नहीं की जाए। लगातार निवेदन के बाद भी कई लोग उनके घर का पता सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इस्लामिक कट्टरपंथियों से पूरे परिवार को खतरा है। परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


जिंदल ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले जब वह किसी से मिलने गए तो उनका अज्ञात लोगों ने पीछा किया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। अज्ञात लोग उनके घर की कथित रेकी भी कर रहे हैं। जिंदल ने एक ट्वीट में कहा...‘मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकियां मिली हैं।’ हालांकि, उन्होंने बातचीत में कहा कि फिलहाल दिल्ली छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं। अपने परिवार को मिल रही धमकी की वजह से जरूर अन्य स्थान पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed