फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Property dealer firing on girlfriend friend house after breakup in delhi

दिल्ली: ब्रेकअप करने पर प्रेमिका की सहेली के घर फायरिंग, पूछताछ में प्रॉपर्टी डीलर का चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 13 Mar 2021 08:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Mar 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
Property dealer firing on girlfriend friend house after breakup in delhi
फाइल फोटो - फोटो : pixabay
राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने प्रेमिका की सहेली के घर पर गोलीबारी करने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दोस्त का एक लाइसेंसी रिवाल्वर और स्कार्पियो कार बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी हथियार मुहैया करवाने वाले उसके एक साथी को भी  गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि ब्रेकअप करने से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकरियों ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सुभाष नगर के एक मकान के बाहर गोलीबारी किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। मकान में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर सुरेश कादयान ने गोलीबारी की है। जो उसकी सहेली का पूर्व प्रेमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि जब उनके बीच अच्छे रिश्ते थे तो उसकी सहेली ने सुरेश से कुछ पैसे लिए थे। गोलीबारी के दौरान वह उसकी सहेली से पैसे वापस करने की धमकी दे रहा था। वह काले रंग की स्कार्पियो कार से आया था और गोलीबारी कर फरार हो गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस कार नंबर की मदद से आरोपी सुरेश कादयान को बृहस्पतिवार रात झज्जर के बेरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है और उसके पिता आर्मी से रिटायर आफिसर हैं। 

सुरेश ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिनों से प्रेमिका उसकी अनदेखी कर रही थी। जब उसने मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया तो उसे गुस्सा आ गया। वहअपने दोस्त पवन से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर बुधवार को प्रेमिका के घर पहुंचा। वह अपने घर पर मौजूद नहीं थी। 

वह जानता था कि वह सुभाष नगर स्थित अपनी सहेली के घर गई होगी। वह वहां से उसके सहेली के घर पहुंचा और प्रेमिका को वहां पाकर फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस सुरेश को हथियार मुहैया करने के आरोप में पवन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed