{"_id":"622f2d56e6817b6bc6019ac5","slug":"president-ram-nath-kovind-will-inaugurate-heritage-park-on-march-20-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौगात: चारदीवारी से बारादरी तक, मुगलिया स्थापत्य शैली पर हेरिटेज पार्क तैयार, 20 मार्च को राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात: चारदीवारी से बारादरी तक, मुगलिया स्थापत्य शैली पर हेरिटेज पार्क तैयार, 20 मार्च को राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन
Mon, 14 Mar 2022 05:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Mar 2022 05:26 PM IST
सार
लाल किला और जामा मस्जिद के बीच में सुभाष मार्ग पर एक सुंदर हेरिटेज पार्क बनाया गया है। उत्तरी निगम ने इस पार्क को पुरानी दिल्ली की मुगलकालीन बसावट की तर्ज पर बनाया है। इसकी चारदीवारी और मुख्य द्वार पर मुगलकालीन कलाकृतियों की छाप दिखाई दे रही है। लाल पत्थरों से इसे बनाया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली वासियों को जल्द ही एक सुंदर हेरिटेज पार्क मिल जाएगा। लाल किला और जामा मस्जिद के बीच में सुभाष मार्ग पर बने इस पार्क का 20 मार्च को राष्ट्रपति उद्घाटन करने वाले हैं। मुगलकालीन आर्क शैली को ध्यान में रखकर इसे लाल पत्थरों के इस्तेमाल से बनाया गया है।
उत्तरी निगम ने इस पार्क को पुरानी दिल्ली की मुगलकालीन बसावट की तर्ज पर बनाया है। इसकी चारदीवारी और मुख्य द्वार पर मुगलकालीन कलाकृतियों की छाप दिखाई दे रही है। लाल पत्थरों से इसे बनाया गया है।
पार्क में मुगलकालीन बारादरी (12 दरवाजे वाला एक मंडप), युवाओं को आकर्षित करने के लिए इसमें सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। रंग-बिरंगे फूल और हरी-भरी घास लगाई गई है। उत्तरी निगम के अधिकारियों के मुताबिक रह गई कमियों को 20 मार्च से पहले युद्ध स्तर पर दूर करने के लिए कड़ी मेहनत हो रही है।
विज्ञापन
पिछले साल ही बन जाता पार्क
लाल किले और जामा मस्जिद के बीच करीब तीन सालों में 1.75 एकड़ क्षेत्रफल में यह पार्क बनाया गया है। इस पार्क के निर्माण के लिए निगम को अधिकतर जनराशि एमपीलैड से आवंटित की गई थी। इस पार्क को 2020 में ही बनकर तैयार होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे बनकर तैयार होने में समय ज्यादा लग गया।

एंफीथियेटर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
करीब 5000 वर्गमीटर में पार्क का प्रवेश द्वार, बारादरी, लैंडस्कैप कोर्ट, बनाया गया है। लाल पत्थरों की बेंच लगाई गई है। रंगबिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। कमल की आकृति के फव्वारे बनाए गए हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक ओपन एयर एंफीथियेटर, स्टेज बनाया गया है। करीब 2000 वर्गमीटर में इसका त्रिकोणीय लॉन बनाया गया है। इसके अंदर एक शौचालय भी बनाया गया है। घूमने आए पर्यटक इस पार्क में बैठकर सारी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।