{"_id":"59ad75034f1c1b56738b5174","slug":"prakriti-khoj-quiz-will-begin-on-teachers-day-occasion","type":"story","status":"publish","title_hn":" डॉ हर्षवर्धन: शिक्षक दिवस के मौके पर शुरू होगी देशव्यापी ‘‘प्रकृति खोज’’ प्रतियोगिता ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डॉ हर्षवर्धन: शिक्षक दिवस के मौके पर शुरू होगी देशव्यापी ‘‘प्रकृति खोज’’ प्रतियोगिता
एजेंसी, दिल्ली
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
Dr. Harsh Vardhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस के मौके पर आज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता ‘‘प्रकृति खोज’’ की शुरुआत करेंगे। क्विज के जरिए युवाओं में पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: MNC कंपनी छोड़ ये गोल्ड मेडलिस्ट पेड़ के नीचे पढ़ाता है कूड़ा बीनने वाले बच्चें
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण के लिए मंत्रालय के राष्ट्रीय हरित कोर (एनजीसी) कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को इस पर्यावरणीय क्विज में प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
पहले चरण में 3 आयु समूह (8 से 12 वर्ष, 13 से 15 वर्ष और 16 से 18 वर्ष) को शामिल करने की योजना है जिसमें केवल पर्यावरण क्लब के छात्र ही शामिल होंगे। इसके बाद प्रतिभागियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर वर्ष 2018 में देश भर के सभी स्कूलों के छात्रों के लिए क्विज का दूसरा चरण शुरू होगा।
क्विज बहुविकल्पी प्रश्नों के जरिये ऑनलाइन होगी। क्विज में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, वन और वन्यजीव, प्रदूषण, अपशिष्ट प्रबंधन, नदियों और झीलों, प्राकृति का इतिहास, जैव विविधता सम्मेलन, संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन जैसे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों के बारे में प्रश्न होंगे।
पढे़ं: Teacher's Day: धर्मपाल 14 सालों से कर रहे ऐसा काम, अब मिलेगा अवॉर्ड
क्विज पर जानकारी के लिए मंत्रालय ने एक अलग वेबपार्टल 222.ठ्ठद्दष्.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ विकसित की है। वेबसाइट पर क्विज की तिथि के बारे में जानकारी दी जाएगी। पर्यावरण क्लब के जिन छात्रों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है वे 18 सितंबर, 2017 से क्लाविफिकेशन दौर में हिस्सा ले सकते हैं।