फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Power demand hits record high as mercury rises in Delhi

उफ्फ ये गर्मी बढ़ाएगी खर्चा: पारा चढ़ने के साथ दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग, पीक पावर डिमांड 7398 मेगावाट

Fri, 21 Jul 2023 10:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 21 Jul 2023 10:48 PM IST
सार

शुक्रवार को दिल्ली में पावर की पीक डिमांड 7398 मेगावाट दर्ज की गई। शनिवार दिन में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Power demand hits record high as mercury rises in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पारा चढ़ने के साथ बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को दिल्ली में पावर की पीक डिमांड 7398 मेगावाट दर्ज की गई। यह इस सीजन में सबसे ज्यादा बिजली की मांग है। बिजली विभाग के मुताबिक, दोपहर 3:10 बजे तक बिजली की मांग 7398 मेगावाट तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

इतनी पहुंच गई थी पीक पावर डिमांड
एक दिन पहले ही बिजली की पीक पावर डिमांड सात हजार मेगावाट को पार कर गई थी। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इसके बावजूद दिल्ली में 24 घंटे बिजली है। कोई पावर कट नहीं। मुझे याद है 2015 के पहले 6 हजार मेगावाट डिमांड होने पर भी लंबे लंबे पावर कट होते थे। वहीं प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से मिलने की उम्मीद
शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिन में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट की आशंका है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं 27 जुलाई तक हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण पारा घटकर 32 डिग्री के करीब तक पहुंच सकता है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशाओं से 12-06 किमी प्रति घंटे की गति से चली। वहीं शनिवार को मुख्य सतही हवा दक्षिण-पूर्व/पूर्व दिशाओं से आने की संभावना है। हवा की गति 12-20 किमी प्रति घंटे तक चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed