फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Posters against the Prime Minister in delhi cases registered in several police stations five arrested

दिल्ली : प्रधानमंत्री के खिलाफ लगे पोस्टर, कई थानों में मामले दर्ज, पांच गिरफ्तार

Fri, 14 May 2021 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 05:16 AM IST
सार

एसआई का दावा था कि पोस्टर देखकर लोग बुरा मान रहे थे, क्योंकि सरकारी संपत्ति को गंदा किया गया था। पोस्टर चिपकाने वाले के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी तरह भजनपुरा, गोकुलपुरी, खजूरी खास व अन्य जगहों पर भी मामले दर्ज हुए।

विज्ञापन
Posters against the Prime Minister in delhi cases registered in several police stations five arrested
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोविड वैक्सीन की किल्लत के बीच इस पर अब राजनीति भी तेज हो गई। राजधानी में कई जगह लोगों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगा दिए। काले और सफेद रंग से बने पोस्टरों में प्रधानमंत्री से पूछा गया कि उन्होंने बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी। पुलिस ने इन पोस्टरों को देखा तो आनन-फानन में मामले दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस एमएस पार्क, गोकुलपुरी, भजनपुरा और खजूरी खास थाने समेत कुल पांच जगह डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 2007 के तहत मामला दर्ज किए गए है।

विज्ञापन


शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क थाने में एक एसआई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एसआई हरी ओम ने बताया कि वह सिपाही जितेंद्र के साथ बुधवार रात पेट्रोलिंग कर रहे थे। नत्थू कालोनी चौक फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पाया कि एक पिलर पर पोस्टर लगा था। काले और सफेद रंग के पोस्टर में लिखा था कि मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी। एसआई ने तुरंत मोबाइल से पोस्टर की फोटो खींची।
विज्ञापन


एसआई का दावा था कि पोस्टर देखकर लोग बुरा मान रहे थे, क्योंकि सरकारी संपत्ति को गंदा किया गया था। पोस्टर चिपकाने वाले के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी तरह भजनपुरा, गोकुलपुरी, खजूरी खास व अन्य जगहों पर भी मामले दर्ज हुए। पुलिस अब तक पांच लोगों को मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed