फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pollution reduced during rains amid G20 in Delhi NCR

Delhi NCR Pollution: दिल्ली और आस पास के इलाकों में हवा हुई साफ, पहले नंबर पर गाजियाबाद

Sat, 09 Sep 2023 07:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 07:26 PM IST
सार

शनिवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर घटकर 54 सूचकांक तक पहुंच गया, जो लंबे समय के बाद सबसे कम आंकड़ा है। गाजियाबाद सबसे साफ रहा। यहां पर प्रदूषण का स्तर 40 रहा जो सबसे बेहतर स्तर है। 

विज्ञापन
Pollution reduced during rains amid G20 in Delhi NCR
दिल्ली में मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अनुकूल मौसम और जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर की गई सख्ती के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार सुधर रहा है। शनिवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर घटकर 54 सूचकांक तक पहुंच गया, जो लंबे समय के बाद सबसे कम आंकड़ा है।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिन में चली मध्यम स्तर की हवाएं और कुछ इलाकों में हुई काफी हल्की बारिश के कारण दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक 54 मापा गया। वहीं एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद सबसे साफ रहा। यहां पर प्रदूषण का स्तर 40 रहा जो सबसे बेहतर स्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फरीदाबाद में 88, ग्रेटर नोएडा में 76, गुरूग्राम में 85, नोएडा में 64 प्रदूषण सूचकांक दर्ज किया गया है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में हवाओं की दिशा दक्षिण पूर्व से 10 किमी की गति की रही। 

विज्ञापन

रविवार को हवाओं की दिशा बदलकर पूर्व दिशा होने की उम्मीद है। संभावना है कि रविवार को 16 किमी की गति से हवाएं चल सकती है। साथ ही दिन में हल्की बारिश की संभावना है जिससे प्रदूषण स्तर में गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed