Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Politics heats up over Ram Mandir visit; Kejriwal asks Amit Shah five questions.

Delhi News: राम मंदिर दर्शन को लेकर सियासत तेज, केजरीवाल ने अमित शाह से पूछे पांच सवाल

Wed, 01 Jul 2026 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up over Ram Mandir visit; Kejriwal asks Amit Shah five questions.
आप प्रमुख ने भाजपा पर आस्था के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम मंदिर को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 891 दिन बीत जाने के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या नहीं गए।
इसे लेकर उन्होंने अमित शाह से पांच सवाल पूछते हुए भाजपा पर भगवान राम के नाम का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में अमित शाह ने अपने भाषणों और साक्षात्कारों में 42 से अधिक बार भगवान राम और राम मंदिर का उल्लेख किया लेकिन मंदिर जाकर दर्शन नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम और सनातन आस्था का इस्तेमाल चुनावी राजनीति और सत्ता हासिल करने के लिए करती है, जबकि उसकी आस्था व्यवहार में दिखाई नहीं देती। केजरीवाल ने अमित शाह से पूछा कि वह अब तक राम मंदिर क्यों नहीं गए, क्या उनका भगवान राम के दर्शन करने का मन नहीं करता, क्या उन्हें भगवान राम का आशीर्वाद नहीं चाहिए और क्या वह भगवान राम को भगवान मानते हैं? उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब देश के करोड़ों श्रद्धालु जानना चाहते हैं।
विज्ञापन

आप संयोजक ने दावा किया कि उन्होंने सार्वजनिक रिकॉर्ड, ऑनलाइन माध्यमों और उत्तर प्रदेश के पत्रकारों से जानकारी जुटाई लेकिन अमित शाह के राम मंदिर दर्शन का कोई प्रमाण नहीं मिला। उनका कहना था कि यदि ऐसा दौरा हुआ होता तो उसकी तस्वीरें और आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होती। केजरीवाल ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान राम के नाम का इस्तेमाल केवल राजनीतिक फायदे के लिए किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले से देश के सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए सकारात्मक कार्य कर रही है। उनके अनुसार पंजाब में पार्टी की सरकार प्रत्येक शहर में भजन संध्या आयोजित करा रही है और लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण की योजना पर भी काम चल रहा है और पटियाला में काली माता मंदिर के पुनरुद्धार का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed