{"_id":"6512e9a2a451824f67011d79","slug":"police-caught-thieves-who-were-running-away-after-committing-snatching-in-model-town-2023-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में स्नैचिंग की वारदात: एएसआई अजय झा ने स्कूटी से भाग रहे चोरों को दबोचा, बहादूरी का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में स्नैचिंग की वारदात: एएसआई अजय झा ने स्कूटी से भाग रहे चोरों को दबोचा, बहादूरी का वीडियो आया सामने
Tue, 26 Sep 2023 07:55 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:55 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात एएसआई अजय झा ने मॉडल टाउन बाजार में स्कूटी से भाग रहे स्नैचर्स को लात मार कर रोक देते हैं और स्नैचिंग की वारदात को विफल कर देते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस जवान अजय झा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में अपराध को रोकने के लिए पुलिस 24 घंटे नागरिकों के साथ रहती है। वहीं आपने दिल्ली पुलिस के जवानों की बहादूरी के किस्से भी सुने होंगे। यहां हम ऐसे ही एक बहादूरी और चोरी की वारदात को विफल करने वाले एएसआई के बारे में बता रहे हैं। जिन्होंने मौके पर रहते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपों को पकड़ा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात ASI अजय झा ने सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए मॉडल टाउन बाज़ार में स्कूटी से भाग रहे स्नैचर्स को लात मार कर रोका और स्नैचिंग विफल की।#DelhiPolice को आप पर गर्व है।#DelhiPoliceHeroes pic.twitter.com/AUMWkmlRBg
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 26, 2023
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात ASI अजय झा और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति दुकान की तरफ आते हैं। तभी थोड़ी देर बाद जैसे ही चोर-चोर का शोर मचता है तो वह दौड़े चले आते हैं। स्कूटी पर जा रहे दोनों चोरों को भागकर आते हैं और लात मारते हैं।
विज्ञापन
जिसकी वजह से चोर मौके पर ही स्कूटी समेत नीचे गिर जाते हैं और वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से चोरों को पकड़ लेते हैं। ये दोनों चोर पीछे से स्कूटी पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर आ रहे थे। तभी रास्ते में चोर-चोर का शोर मच जाता है और वहां मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात एएसआई अजय झा ने मॉडल टाउन बाजार में स्कूटी से भाग रहे स्नैचर्स को लात मार कर रोक देते हैं और स्नैचिंग की वारदात को विफल कर देते हैं। दिल्ली पुलिस को अपने इस जवान पर गर्व है।