{"_id":"611bfd238ebc3e43055c8f1f","slug":"police-arrests-two-accused-of-murder-in-birthday-party-ashram-news-noi5996566113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पार्टी में मामूली बात पर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पार्टी में मामूली बात पर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने जन्म दिन की पार्टी में मामूली बात पर हत्या करने वाले दो चचेरे भाइयों गोविंद झा व विवेक झा को 15 अगस्त को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विवेक झा अपने स्कूल टीचर की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद था और पैरोल पर बाहर आया हुआ था। इनके पास से चाकू बरामद किया गया है।
डीसीपी संतोष कुमार मीणा के अनुसार स्पेशल स्टाफ प्रभारी नवीन कुमार की टीम फरार बदमाशों की तलाश कर रही थी। कई दिन की तफ्तीश के बाद पुलिस टीम ने विवेक व गोविंद को 100 फुट रोड, उत्तम नगर से 15 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं और 12वीं पास हैं।
आरोपी गोविंद झा एक नौसिखिया है और अपने चचेरे भाई विवेक उर्फ बॉबी के आपराधिक दबदबे से प्रेरित था। इस कारण पैरोल के दौरान विवेक झा जहां भी गया, वह भी उसके साथ था।
विज्ञापन
दोनों ही चार अगस्त को एक कॉमन दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे। यहां पर एक अन्य सहभागी के साथ एक छोटी सी बहस और अधिक विवाद में बदल गई। दोनों ने पीड़ित दो व्यक्तियों को चाकू मार दिए। हमले में एक लड़के की मौत हो गई। वहीं दूसरे को चिकित्सकीय मदद से बमुश्किल बचाया जा सका। हत्या इस वारदात के बाद आरोपी फरार थे।
आरोपी विवेक झा छोटी-छोटी बातों पर आक्रामक हो जाता है। इसका उदाहरण वर्ष 2016 में उस समय देखने को मिला जब उसने अपने ही स्कूल शिक्षक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वजह ये थी कि आपराधिक रवैये के कारण स्कूल के रिकॉर्ड से उसका नाम हटा दिया गया था। हत्या के समय वह अपने किशोर सहयोगी के साथ था और दोनों को पकड़ा गया था।