फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police arrests man accused of brutally stabbing a girl in doubt of disclosing his theft activities

दिल्ली: आरोपी को शक था कि किशोरी ने लोगों को चोरी के बारे में बताया, चाकू मारकर किया घायल, गिरफ्तार

Sun, 19 Sep 2021 09:40 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Sep 2021 09:40 AM IST
सार

14 सितंबर को रचना ने कुछ लोगों को इमरान पर साइकिल चोरी करने का आरोप लगाकर पीटते हुए देखा था। उसने इमरान को पहचान लिया। इमरान को लगा कि रचना ने ही लोगों को उसकी चोरी के बारे में बताया। इसपर उसने रचना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
police arrests man accused of brutally stabbing a girl in doubt of disclosing his theft activities
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नई दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में 14 साल की किशोरी को ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश को शक था कि किशोरी ने लोगों को उसके चोरी करने के बारे में बताया था। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी थी। किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश की पहचान नांगलोई निवासी इमरान के रूप में हुई है। रचना (14) अपने पिता मुकेश और परिवार के साथ प्रेम नगर में रहती है। पुलिस को बताया कि 14 सितंबर की शाम वह खेलने के बाद घर जा रही थी। उसने देखा कि गली में कुछ लोग एक युवक को पीट रहे थे। 
विज्ञापन


लोग उस पर साइकिल चोरी करने का आरोप लगा रहे थे। रचना भी उस युवक को देखने लगी। उसने युवक को पहचान लिया। वह नांगलोई इलाके का रहने वाला इमरान था। इमरान लोगों से किसी तरह से छूटकर पार्क की तरफ भाग गया। रचना भी अपने घर जाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक इमरान उसके पास आ गया और लोगों को चोरी करने की बात बताने का आरोप लगाते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। रचना की छाती, गर्दन और होठ पर चाकू लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे प्रेम नगर से ही गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed