फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   pm modi address students and teachers on july 29 to mark completion of one year to implementation of new education policy

नई शिक्षा नीति: एक साल पूरे होने पर 29 को संबोधित करेंगे पीएम, शिक्षामंत्री बोले- जल्द दिखेंगे बदलाव

Tue, 27 Jul 2021 01:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 01:40 AM IST
सार

एनईपी के तहत एक साल में हुए सुधारों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी 29 जुलाई को देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एनईपी के लागू होने के बाद की प्रगति पर चर्चा करेंगे साथ ही भविष्य की परियोजनाओं का खाका भी साझा करेंगे।

विज्ञापन
pm modi address students and teachers on july 29 to mark completion of one year to implementation of new education policy
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होने के एक साल पूरे होने के अवसर पर 29 जुलाई को छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एनईपी के कारण देश की स्कूली, उच्च, तकनीकी शिक्षा में जल्द बदलाव दिखेंगे।

विज्ञापन


प्रधान ने ट्वीट कर बताया कि एनईपी, शिक्षा के परिदृश्य को बदलने, उसे समग्र बनाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए मजबूत नींव तैयार करने के लिए मार्गदर्शक विचार है। एनईपी के तहत एक साल में हुए सुधारों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी 29 जुलाई को देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एनईपी के लागू होने के बाद की प्रगति पर चर्चा करेंगे साथ ही भविष्य की परियोजनाओं का खाका भी साझा करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने माना कि वैश्विक महामारी के चलते शिक्षण संस्थान बंद होने से शिक्षा प्रभावित हुई है। ऑनलाइन शिक्षा, उससे जुड़ी दिक्कतों, कौशल विकास, रोजगार आदि पर 15 अगस्त के बाद वे सभी राज्यों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। उन्होंने कहा, शिक्षा बेशक राज्यों का विषय है, लेकिन केंद्र उनकी दिक्कतों को दूर करने में मदद करेगा। इसमें शिक्षण संस्थानों के खोलने पर भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लाख गांवों में इंटरनेट सुविधा जल्द
प्रधान ने कहा कि महामारी में ऑनलाइन पढ़ाई की जरूरत महसूस हुई। देश के सभी छह लाख गांव जल्द इंटरनेट से जुड़ जाएंगे। अब पीपीपी मोड में भी नेटवर्क कनेक्टिविटी पर काम हो रहा है।


शिक्षकों के वैक्सीनेशन पर मांगी जानकारी
शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के टीकाकरण की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इसका मकसद शिक्षकों के टीकाकरण का सही आंकड़ा जुटाना है। उम्मीद है कि सभी शिक्षक टीकाकरण अभियान से जुड़ चुके होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed