फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Plea against web series filed in high court

वेब सीरिज तांडव पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर

Tue, 19 Jan 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Plea against web series filed in high court
नई दिल्ली। धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, हिंदू धर्म का उपहास उड़ाने और उत्तर प्रदेश सरकार को निशाना बनाने के आरोप में वेब सीरीज तांडव पर रोक के लिए याचिका दायर की गई है। याचिका में सीरीज के निर्माता निदेशक, अभिनेता सैफ अली खान और अमेजन ओरिजिनल कंटेंट, इंडिया की हेड अपर्णा पुरोहित व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

यह याचिका हिंदू सेना के संस्थापक विष्णु गुप्ता ने दायर की है। शिकायतकर्ता ने याचिका में सीरीज के निदेशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, वेब सीरीज के लेखक गौरव सोलंकी, अभिनेता सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अयूब और गौहर खान को आरोपी बनाया है। उन्होंने सभी के खिलाफ धारा 153/295/505 (1)(b) /505 (2) आईपीसी और धारा 66/67भन आईटी एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सभी ने बदनियती व आपराधिक इरादे से हिंदू धर्म का उपहास उड़ाया है और विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य/घृणा की भावनाओं को बढ़ावा दिया है। उन्होंने पहले एपिसोड का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेता अयूब को भगवान शिव के रूप में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने तांडव वेब श्रृंखला में आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण रूप से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं इससे शिकायतकर्ता के साथ हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से हिंदू देवताओं की खिल्ली उड़ाई है।

अधिवक्ता शशि रंजन कुमार सिंह के जरिये दायर याचिका कर आरोप लगाया कि सीरीज के जरिये आरोपियों ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को भी निशाना बनाया है। याचिका के अनुसार वेब सीरीज ने बिना किसी कानूनी आधार के दिखाया है पुलिस उत्तर प्रदेश सरकार के तहत एक समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ फर्जी मुठभेड़ कर रही है। यह सब उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने और दो समुदायों के बीच घृणा का माहौल बनाने के इरादे से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed