{"_id":"6a68c80e61201343c20d4098","slug":"players-from-local-neighborhoods-will-get-a-big-platform-ashram-news-c-340-1-del1011-147940-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: गली-मोहल्लों के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: गली-मोहल्लों के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
विज्ञापन
26 सितंबर से शुरू होगी एनसीआर टी-20 क्रिकेट लीग
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की क्रिकेट प्रतिभाओं को पेशेवर मंच देने के उद्देश्य से एनसीआर टी-20 क्रिकेट लीग की घोषणा की गई है। नई दिल्ली के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एनएससीआई) में लीग की ट्रॉफी और आठ टीमों की जर्सी लॉन्च की गई। लीग का आयोजन 26 सितंबर से 4 अक्तूबर 2026 तक होगा।
प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें यमुना वारियर्स, फरीदाबाद फायरबर्ड्स, अरावली एवेंजर्स, गुरुग्राम ग्लैडिएटर्स, कैपिटल क्रूजर्स, दिल्ली डायनेमोस, गाजियाबाद जायंट्स और नोएडा निंजास शामिल हैं। इन टीमों में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरती प्रतिभाओं को भी मौका मिलेगा। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उपविजेता को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सहित व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। लीग के संस्थापक सिद्धांत कौशिक ने कहा कि इसका उद्देश्य उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाना है, जो अवसरों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। यह गली क्रिकेट को पेशेवर मंच से जोड़ेगा। संस्थापक नितिन शर्मा ने बताया कि यह टैलेंट हंट भारत सरकार की 'खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया' मुहिम को आगे बढ़ाएगा। इससे नए क्रिकेट सितारों को पेशेवर मंच मिलेगा। कार्यक्रम में आईपीएल खिलाड़ी राहुल यादव, योगेश नागर और ईशान मल्होत्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद