फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pistol sent in sweets box, demanded extortion of 50 lakhs from the doctor

डॉक्टर से मांगी गई पचास लाख की रंगदारी

Mon, 28 Jun 2021 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Pistol sent in sweets box, demanded extortion of 50 lakhs from the doctor
नई दिल्ली (राजीव कुमार)। बाबा हरिदास नगर इलाके में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से पचास लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। बदमाश ने अस्पताल पहुंचकर रिसेप्शन पर एक मिठाई का डिब्बा दिया जिसमें पिस्टल और धमकी भरा पत्र था। बाद में हवा में गोली चलाते हुए फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जून की दोपहर में एक युवक अस्पताल के रिसेप्शन पर आया। उसने रिसेप्शन पर मौजूद महिला कर्मचारी को एक मिठाई का डब्बा दिया और उसे डॉक्टर को सौंपने के लिए कहा। उस युवक के अस्पताल से बाहर निकलते ही कर्मचारियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें पता चला कि रिसेप्शन पर डिब्बा देने वाले युवक ने बाहर निकलने के बाद अस्पताल की तरफ एक गोली चलाई और बाइक पर मौजूद अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने डिब्बा खोला। जिसमें पिस्टल और पत्र था।
विज्ञापन

पत्र में डॉक्टर को पचास लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए कहा गया था। बदमाश ने पत्र में खुद को ढिचाऊं गांव का रहने वाला गैंगस्टर बताया। घटना के बाद अस्पताल में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी इतने डर गए कि उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। अगले दिन अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारियों ने विचार विमर्श करने के बाद थाने में इस बाबत शिकायत दी। अधिकारी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा, जिसमें बदमाश फायर करते हुए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारी मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed