फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Phase-4: Mobile will be enough to travel in metro

फेज-4: मेट्रो में सफर के लिए मोबाइल ही होगा काफी

Mon, 14 Sep 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Phase-4: Mobile will be enough to travel in metro
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से बचाव और डिजिटल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए फेज-4 के मेट्रो स्टेशनों पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) के तहत खास इंतजाम होंगे। मेट्रो में सफर के लिए आपको न टोकन और न ही स्मार्ट कार्ड की जरूरत होगी। आपका मोबाइल फोन ही स्मार्ट कार्ड के तौर पर काम करेगा। हालांकि, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) पूरी तरह काम करेंगे, परंतु यात्री अपने मोबाइल फोन के जरिए भी मेट्रो स्टेशन में प्रवेश और निकासी कर सकेंगे। दिसंबर के अंत तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर दोनों सुविधाएं शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने दिल्ली मेट्रो को मॉर्डन मेट्रो सिस्टम बताते हुए कहा कि इसकी तुलना दुनिया की सर्वोत्तम मेट्रो सेवाओं से की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2019 में देश में विकसित एनसीएमसी को लांच किया था, जिससे लोग अलग-अलग परिवहन माध्यमों में यात्रा कर सकते हैं। यानी देशभर में बस, मेट्रो या टैक्सी का किराया इस कार्ड के जरिए चुकाया जा सकता है। ‘वन नेशन वन कार्ड’ नारे के साथ लांच इस कार्ड से टोल टैक्स का भुगतान भी किया जा सकता है। इसके अलावा पार्किंग शुल्क, खुदरा खरीदारी भी की जा सकती है। यहां तक की जरूरत पड़ने पर नकदी निकासी भी कर सकते हैं। मंगू सिंह ने कहा कि ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट्स पर मोबाइल फोन के जरिए प्रवेश और निकास की सुविधा बड़े आधुनिक सिस्टम वाले देशों में मौजूद है, जिनमें दक्षिण कोरिया की सियोल मेट्रो भी शामिल है। उन्होंने कहा, हम अपने सिस्टम को सुधारने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। फेज 4 में हमारे एएफसी सिस्टम नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड्स को स्वीकार करेंगे, लेकिन मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी स्मार्ट कार्ड के रूप में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed