{"_id":"64b1783ed74e1b0ca80de404","slug":"person-opened-cover-of-emergency-exit-door-indigo-flight-coming-from-hyderabad-to-delhi-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: इंडिगो विमान में उड़ाने के दौरान एक शख्स ने खोला इमरजेंसी एग्जिट डोर कवर, एफआईआर हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: इंडिगो विमान में उड़ाने के दौरान एक शख्स ने खोला इमरजेंसी एग्जिट डोर कवर, एफआईआर हुई दर्ज
Fri, 14 Jul 2023 10:01 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:01 PM IST
सार
हैदराबाद से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान में एक शख्स ने इमरजेंसी एग्जिट डोर कवर खोल दिया। व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
हैदराबाद से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में एक यात्री ने टैक ऑफ के दौरान इमरजेंसी एग्जिट डोर कवर खोलने का मामसा सामने आया है। शक्स इंडिगो विमान से यात्रा कर रहा था। उसके खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, 8 जुलाई को हैदराबाद से राजधानी दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान में सवार 40 वर्षीय हवाई यात्री फुरोकोन हुसैन ने कथित तौर पर उड़ान भरने के दौरान विमान के आपातकालीन निकास द्वार का कवर खोल दिया। यह घटना फ्लाइट 6E 5605 में हुई थी। यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया। यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि यात्री के अनियंत्रित व्यवहार से अन्य यात्रियों, चालक दल और पायलट-इन-कमांड में घबराहट फैल गई।
विज्ञापन