फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Permission to celebrate Chhath on the banks of Yamuna CM approves the proposal of Revenue Department

Delhi: यमुना किनारे छठ मनाने की इजाजत, राजस्व विभाग के प्रस्ताव को सीएम ने दी मंजूरी, 1100 घाटों पर होगा आयोजन

Fri, 21 Oct 2022 09:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 09:59 PM IST
सार

प्रदूषण की संभावना को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने यमुना नदी के पास पूजा घाटों के निर्माण और ऐसे घाटों पर भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले सामग्री के बारे में चिंता व्यक्त की थी। 

विज्ञापन
Permission to celebrate Chhath on the banks of Yamuna CM approves the proposal of Revenue Department
छठ पूजा के लिए घाटों पर लगी भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचली की धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दे दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पर्व मनाया जाएगा। अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि यमुना प्रदूषित नहीं हो। इसके लिए सभी प्रबंध किए जाएं।

विज्ञापन

राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जानकारी दी है कि इस बार भी 1100 घाटों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। एनजीटी के आदेशों को ध्यान में रखकर राजस्व विभाग ने मुख्यमंत्री को यमुना के घाटों पर छठ पूजा के आयोजन के लिए प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के तुरंत बाद सभी जिला अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि यमुना नदी में कोई भी प्रदूषणकारी सामग्री विसर्जित न हो, इसके लिए वह अतिरिक्त उपाय करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए साइट पर बैनर, पोस्टर, ऑडियो संदेश, सीडीवी की तैनाती सहित सभी उपाय करने के निर्देश इसमें शामिल हैं। प्रदूषण की संभावना को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने यमुना नदी के पास पूजा घाटों के निर्माण और ऐसे घाटों पर भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले सामग्री के बारे में चिंता व्यक्त की थी। इस कारण राजस्व विभाग यमुना किनारे घाट बनाने का फैसला नहीं ले पा रहा था।

विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड को 40,000 रुपये आवंटित

छठ पूजा पर तालाबों पर प्रकाश की व्यवस्था कराने के लिए एमसीडी ने प्रत्येक वार्ड को 40,000 रुपये आवंटित किए हैं। यह राशि प्रति वार्ड दो छठ घाटों पर खर्च की जाएगी। इस पैसे के इस्तेमाल से छठ पूजा स्थल और उसके आसपास रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। निगम का इलेक्ट्रिकल विभाग अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर यहां पर खंबे, तार व ट्यूबलाइट, बल्ब लगाएगा और पूजा संपन्न होने तक इसका रखरखाव भी करेगा। 

इसके अलावा दिल्ली नगर निगम छठ घाटों पर साफ सफाई व स्वच्छता भी सुनिश्चित करााएगा, ताकि श्रद्धालु साफ सुथरे घाटों पर पूजा कर सकें। इसके साथ ही निगम छठ घाटों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करेगा, जिससे कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग को लेकर असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed