फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Passenger created ruckus in the plane

Delhi News: विमान में यात्री ने किया हंगामा

Sat, 28 Jun 2025 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Passenger created ruckus in the plane
विमान में यात्री ने किया हंगामा
विज्ञापन

-अमृतसर से दिल्ली आ रहा था एयर इंडिया का विमान, दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्री को सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमृतसर से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में एक यात्री के हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यात्री शराब के नशे में विमान में आक्रामक हो गया। इस दौरान आरोपी यात्री सह-यात्रियों के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया। विमान के दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचने के बाद एअर इंडिया के कर्मचारियों ने आरोपी यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया।

आरोपी यात्री अपनी पत्नी और बच्चे के साथ यात्रा कर रहा था। आरोपी के हंगामा करने पर क्रू मेंबरों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह शांत नहीं हुआ। आरोप है कि लैंडिंग की तैयारी के दौरान यात्री ने सीट बेल्ट नहीं पहनी। साथ ही सहयात्री से झगड़ा करने लगा। आरोप है कि यात्री ने महिला क्रू मेंबर को चप्पल दिखाया। एयर इंडिया ने इस मामले में बताया कि घटना 28 जून को अमृतसर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआइ 454 में हुई। लैंडिंग के दौरान केबिन क्रू के सदस्य ने यात्री को खड़ा देखा, जो एक अन्य यात्री के साथ बहस कर रहा था। दूसरे यात्री ने क्रू को बताया कि वह व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार कर रहा है। केबिन क्रू ने तुरंत स्थिति को संभाला और लैंडिंग के दौरान दूसरे यात्री को बिजनेस क्लास की सीट पर बैठा दिया। दूसरे यात्री की शिकायत के बाद पायलट-इन-कमांड ने एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी और आरोपी को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed