फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Parent-teacher meeting scheduled for July 25 in schools postponed.

Delhi News: स्कूलों में 25 जुलाई का अभिभावक-शिक्षक संवाद स्थगित

Thu, 23 Jul 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Parent-teacher meeting scheduled for July 25 in schools postponed.
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने 25 जुलाई को प्रस्तावित अभिभावक-शिक्षक संवाद कार्यक्रम को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। इस कार्यक्रम को स्थगित करने की जानकारी नहीं दी गई है। कार्यक्रम के स्थगित होने को सीजेपी के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसी कारण से कार्यक्रम को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने बृहस्पतिवार को को इस संबंध में परिपत्र जारी कर सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे इस निर्णय की जानकारी शिक्षकों, अभिभावकों, और विद्यार्थियों तक तत्काल पहुंचाएं। इससे पहले निदेशालय ने 14 जुलाई को परिपत्र जारी कर 25 जुलाई को सभी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संवाद आयोजित करने के निर्देश दिए थे। अब जारी नए आदेश के अनुसार कार्यक्रम की नई तिथि अलग से घोषित की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed