फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pandav Nagar market in the capital is helpless due to chaos.

Delhi News: अव्यवस्थाओं से लाचार, राजधानी का पांडव नगर बाजार

Thu, 13 Nov 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Pandav Nagar market in the capital is helpless due to chaos.
अव्यवस्थाओं से लाचार, राजधानी का पांडव नगर बाजार
विज्ञापन

-जाम और अतिक्रमण से परेशान हो गए हैं मार्केट के व्यापारी
-बाजार में फैला तारों का जाल, हादसे का रहता है खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर मार्केट एसोसिएशन के व्यापारी जाम और अतिक्रमण से परेशान हो गए हैं। यही नहीं, बिजली और इंटरनेट के तारों ने पूरे बाजार में मकड़जाल बना लिया है। ऐसे में हादसे का डर सता रहा है। बाजार में कई वर्षों से सीवर की पाइपलाइन नहीं बदली गई है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उनका आरोप है कि स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।



व्यापारियों ने बताया, बाजार में लोगों ने फुटपाथ पर ही नहीं, सड़कों तक कब्जा कर लिया है। आलम यह है कि लोगों को पीक ऑवर में पैदल चलने तक की जगह नहीं मिलती है। सड़कों पर ई-रिक्शा चालक और ऑटो चालक दिन भर खड़े रहते हैं। गाद जमी होने से सीवर का पानी बाजार और कॉलोनियों में बहता रहता है। सीवरों की कई महीनों से सफाई नहीं की गई है। वहीं, बाजार में बने शौचालयों की स्थिति भी बदहाल है। उसकी भी सफाई नहीं होती है।
विज्ञापन


जाम की चपेट में आ जाती है फायर और एंबुलेंस की गाड़ियां
व्यापारियों ने दावा किया कि गलियों और फुटपाथ पर रेहड़ी पटरी वालों ने कब्जा कर लिया है। ऐसे में जाम लग जाता है। उन्होंने बताया, आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। ऐसे में मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। इसके अलावा आग लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी जल्दी अंदर नहीं आ पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
व्यापारियों से बातचीत:
बाजार में कई वर्षों से सीवर को नहीं बदला गया है, जिसकी वजह से सीवर जाम हो गया है। सीवर का पानी बाहर बहता रहता है। - विनय पाल सिंह तंवर, व्यापारी।

--
बाजार में अतिक्रमण की सबसे बड़ी समस्या है। सड़क से लेकर फुटपाथ तक लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे बाजार में जाम लग जाता है।- रुपेंद्र प्रकाश शर्मा, व्यापारी।

--
बिजली और इंटरनेट के तारों ने पूरे बाजार में जाल फैला है। जो जमीन तक लटक गए हैं। व्यापारियों को हादसे का डर सताता रहता है। -- राम अवतार, व्यापारी।

--

पूरे बाजार में महिलाओं के लिए एक ही शौचालय है, वह भी बंद पड़ा रहता है। इसके अलावा बाजार में बने शौचालयों की स्थिति बदहाल पड़ी हुई है। - प्रभास शुक्ला, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article