{"_id":"600ddb7c8ebc3e56960995fe","slug":"pakistan-zindabad-slogans-in-fun-many-hours-spent-in-police-station-ashram-news-noi561797650","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्ती में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, थाने में गुजारने पड़े कई घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, थाने में गुजारने पड़े कई घंटे
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरुग्राम के एक परिवार ने खान मार्केट दिल्ली में सैर सपाटे के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सुरक्षा में तैनात लाइजनिंग अफसर सब-इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस तीन महिलाओं समेत छह लोगों को तुगलक रोड थाने ले गई। वहां खुफिया विभाग, स्पेशल सेल व थाना पुलिस ने सभी से संयुक्त रूप से पूछताछ की। नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल ने बताया कि सभी को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुरुग्राम में रहने वाले अमन बजाज, पत्नी, दो बहनों और 14 वर्षीय बेटे के साथ मॉडल टॉउन निवासी अमनदीप के साथ शनिवार रात खान मार्केट गए थे। उन्होंने वही पर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और यूलू साइकिल किराए पर लेकर चलाने लगे। सभी ने अपनी-अपनी साइकिल के नाम भारत, पाकिस्तान, जापान, अमेरिका व इंडोनेशियन रख लिए। 14 वर्षीय बच्चे की साइकिल का नाम पाकिस्तान रखा गया। पहले बच्चा पीछे साइकिल चला रहा था। जब उसकी साइकिल अन्य लोगों से आगे निकल गई तो सभी लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। नारे लगाते हुए ये लोग खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास हुमायूं रोड पर पहुंच गए। वहां एसआई विजेंद्र ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद तुगलक रोड थाने से बीरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को थाने ले गए। यहां उनसे दिन व रात में संयुक्त रूप से पूछताछ हुई। इसके बाद सभी को रविवार दोपहर छोड़ दिया गया।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इन लोगों ने अनजाने में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। सभी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।