फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   'Pakistan is incomplete without Kashmir, India without Karachi-Lahore'

इंद्रेश कुमार बोले: पाकिस्तान कश्मीर के बिना अधूरा है तो भारत कराची-लाहौर के बगैर

Mon, 06 Dec 2021 01:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 06 Dec 2021 01:37 AM IST
सार

इंद्रेश कुमार ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने विकलांग को दिव्यांग का जो नया नाम दिया है, उसे विश्व भर में अपनाया जाना चाहिए। आज दिव्यांग खुद को बेसहारा नहीं बल्कि खुद को दूसरे का सहारा देने वाला समझते हैं।

विज्ञापन
'Pakistan is incomplete without Kashmir, India without Karachi-Lahore'
इंद्रेश कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तान कश्मीर के बिना अपने को अधूरा कहे तो हमें भी कहना चाहिए कि कराची और लाहौर के बिना भारत अधूरा है। यह बात पूरे बेबाकी के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने रविवार को आयोजित युवा दिव्यांग सम्मेलन के मौके पर कही।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार ने चीन और पाकिस्तान की भारत विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन की बनी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। सुझाव दिया कि दिव्यांगों द्वारा तैयार सामान की बिक्री के लिए कुछ समूह बनाने चाहिए। इंद्रेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति से खत्म हो रही इंसानियत को फिर से जिंदा किया है। कहा कि भारतीय राजनीति में नफरत, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ते जा रहे थे। इंसानियत कम हो रही थी। प्रधानमंत्री ने इसी तरह के अपराध, भ्रष्टाचार और नफरत पर लगाम लगाने का काम किया।
विज्ञापन


दिव्यांग शब्द पूरे विश्व में अपनाया जाए
प्रदेश भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित युवा दिव्यांग सम्मेलन में इंद्रेश कुमार ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने विकलांग को दिव्यांग का जो नया नाम दिया है, उसे विश्वभर में अपनाया जाना चाहिए। आज दिव्यांग खुद को बेसहारा नहीं बल्कि खुद को दूसरे का सहारा देने वाला समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज समाज और देश का नजरिया बदला : आदेश गुप्ता
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते गर्व है कि हम दिव्यांग भाई-बहनों के लिए कुछ कर पा रहे हैं, क्योंकि एक समय था जब सरकारें बहुत कुछ वादे करती थीं, लेकिन उन वादों की जमीनी हकीकत कुछ और थी, लेकिन आज समाज और देश का नजरिया बदला है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, खेल रत्न सम्मानित महिला पैरा-एथलीट दीपा मलिक, माधुरी हंस, कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ. इंदिरा मिश्रा, संजय चटर्जी, सुमन तोमर, पंचदेव शुक्ला, ओजांक शुक्ला सहित अन्य समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed