फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Painter Anand Narayan awarded with National Award

Delhi News: चित्रकार आनंद नारायण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Mon, 15 Sep 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Painter Anand Narayan awarded with National Award
नई दिल्ली। स्वतंत्र चित्रकार आनंद नारायण को ललित कला अकादमी और संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनकी पेंटिंग कण-कण में हैं राम के लिए दिया गया, जिसमें उन्होंने अयोध्या की भव्यता और सांस्कृतिक चेतना को रंगों के माध्यम से जीवंत किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी 5 अगस्त से 15 सितंबर तक चली। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चयनित कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में इस बार देशभर से 5922 प्रविष्टियां मिली थीं। इनमें से 283 कलाकृतियों को चयनित किया गया। इनमें चित्रकला, मूर्तिकला, रेखांकन, ग्राफिक, फोटोग्राफी और मिक्स मीडिया जैसी विभिन्न विधाएं शामिल रहीं। इनमें से 20 कलाकारों को चयनित कर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश से आनंद नारायण भी इसी सूची में शामिल रहे। आनंद नारायण ने लखनऊ कला महाविद्यालय से स्नातक और जामिया मिलिया इस्लामिया से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। वह अब तक देश और विदेश में 50 से अधिक सामूहिक प्रदर्शनियों में अपनी कला प्रस्तुत कर चुके हैं और 14 एकल प्रदर्शनियां भी आयोजित कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed