फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   oxygen was about to finish, police arranged it

बच्चों के अस्पताल में खत्म होने वाली थी ऑक्सीजन, पुलिस ने पहुंचाए 35 सिलिंडर

Thu, 29 Apr 2021 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
oxygen was about to finish, police arranged it
नई दिल्ली। मालवीय नगर स्थित रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल में बुधवार को ऑक्सीजन की कमी होने पर पुलिस ने 35 सिलिंडरों की व्यवस्था करवाकर वहां भर्ती मरीजों की जान बचाई। अस्पताल में कोरोना से संक्रमित 71 बच्चे और गर्भवती महिलाएं भर्ती थीं। अस्पताल प्रशासन को जब कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया तो फौरन पुलिस प्रशासन से मदद मांगी थी।
विज्ञापन

खबर मिलते ही खुद थाना प्रभारी वहां पहुंचे। उन्होंने कई टीमों को ऑक्सीजन का इंतजाम करने में लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ऑक्सीजन का इंतजाम कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं की जान बचाई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार को अस्पताल ने ऑक्सीजन के लिए पुलिस से मदद मांगी थी। फौरन थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह अन्य स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास बस आधे घंटे की ही ऑक्सीजन बची है। यदि समय पर ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं हुआ तो यहां भर्ती 71 बच्चों व गर्भवती महिलाओं की जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed