फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Oxygen Express will also run for Delhi

#ladengecoronase : दिल्ली के लिए भी चलेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस, रेलवे बनाएगा ग्रीन कॉरिडोर

Sat, 24 Apr 2021 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 04:44 AM IST
सार

  • दिल्ली सरकार ने रेलवे से ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की मांग की है
  • रेलवे ने दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन ले जाने वाले ट्रक तैयार करने के लिए कहा

विज्ञापन
Oxygen Express will also run for Delhi
देश में रेलवे चलाएगा 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' - फोटो : Self

विस्तार

आफत के बीच राहत की खबर है। जीवनदायिनी ऑक्सीजन लेकर ट्रेन लखनऊ पहुंच जाएगी। इसके बाद दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलेगी। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रेलवे ऑक्सीजन की आपूर्ति टैंकर के माध्यम से करेगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने रेलवे से ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी से जूझते दिल्ली के अस्पतालों को संकट से निकालने के लिए इस मांग को रेलवे ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही दिल्ली के लिए ऑक्सीजन लेने के लिए ट्रेन रवाना की जाएगी। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि रेलवे ने दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन ले जाने वाले ट्रक तैयार करने के लिए कहा है। जल्द से जल्द आपूर्ति की कोशिश की जाएगी। दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति राउरकेला, आंध्र प्रदेश के अंगुल और ओडिशा से कराई जाएगी। हर ऑक्सीजन एक्सप्रेस में 16 टन तरल ऑक्सीजन आ सकती है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है। 24 अप्रैल को ऑक्सीजन की पहली खेप लखनऊ पहुंच जाएगी। महाराष्ट्र के लिए देर शाम 1 लाख लीटर ऑक्सीजन की कमी को ट्रेन के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ के लिए चल चुकी है। इसे जल्दी पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया है। राज्यों में ऑक्सीजन की तेजी से व समुचित सप्लाई के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है।

कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे रेलवे कर्मचारी बड़ी संख्या में कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। एक आंकड़े के अनुसार, 12 लाख रेलकर्मियों में से 93 हजार संक्रमित हो गए हैं। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे के 72 अस्पताल हैं, जिनमें पांच हजार बेड कोरोना संक्रमितों के लिए सुरक्षित किए गए हैं।


दिल्ली में कोविड केयर के लिए करीब 12 सौ बेड के कोच तैनात किए गए हैं। 25 कोच आनंद विहार स्टेशन के प्लेटफार्म पर हैं, जहां 400 बेड उपलब्ध हैं। शकूरबस्ती में 50 कोच हैं, जहां 800 बेड की व्यवस्था है। इस कोच में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की भी सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed