फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Oxygen crisis: Kejriwal seeks help from all Chief Ministers

ऑक्सीजन संकट : केजरीवाल ने सभी मुख्यमंत्रियों से मांगी मदद

Sun, 25 Apr 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Oxygen crisis: Kejriwal seeks help from all Chief Ministers
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र लिख कर सभी से अपील की है कि यदि उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है, तो दिल्ली को उपलब्ध कराएं। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के गंभीर मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है। कृपया इसे अति गंभीर समझें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अनुसार केंद्र सरकार दिल्ली की काफी मदद कर रही है, लेकिन कोरोना की गंभीरता ऐसी है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध कर रहा हूं कि यदि उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है, तो दिल्ली को उपलब्ध कराएं। केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में कोई ऑक्सीजन प्लांट नहीं है। ऐसे में यहां ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के गंभीर मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है। दिल्ली में ऑक्सीजन की हो रही दैनिक आपूर्ति हमारी आवश्यकताओं की अपेक्षा बहुत कम है। यदि आप हमें अपने राज्य या अपने राज्य के किसी भी संगठन से टैंकरों द्वारा ऑक्सीजन उपलब्ध करा सकते हैं, तो मैं आपका आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि कृपया इस पत्र को अति गंभीर समझें। मैं आपके सहयोग के लिए व्यक्तिगत रूप से आभारी रहूंगा।
विज्ञापन

संकट के इस समय में सभी राज्यों को एक-दूसरे की मदद करने के लिए साथ आना चाहिए। मौजूदा लहर को सामूहिक संकट बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि अगर हम खुद को हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल में विभाजित करने का फैसला करते हैं, तो भारत नहीं बचेगा। हमें एक भारतीय और मनुष्य के रूप में साथ आने और एकजुट होने की आवश्यकता है। कोरोना बॉर्डर्स को नहीं पहचानता है। हमें साथ काम करना होगा। हमें दुनिया को यह दिखाने की जरूरत है कि अच्छा और कुशल शासन कैसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed