{"_id":"6145c0418ebc3e01de13248a","slug":"over-2-90-lakh-challans-issued-for-covid-norm-violations-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लंघन: मास्क न लगाकर दिल्ली वालों ने पुलिस विभाग को किया मालामाल, करीब तीन लाख लोगों का हो चुका है चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लंघन: मास्क न लगाकर दिल्ली वालों ने पुलिस विभाग को किया मालामाल, करीब तीन लाख लोगों का हो चुका है चालान
Sat, 18 Sep 2021 04:02 PM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 18 Sep 2021 04:02 PM IST
सार
अतिरिक्त दिल्ली पुलिस पीआरओ अनिल मित्तल द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोविड से संबंधित उल्लंघनों के लिए 2,91,423 चालान जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना का चालान काटते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना वायरस की तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार लगातार सावधानी बरतने के दिशा निदेर्शों जारी कर रही है लेकिन वहीं दिल्ली में लोग इसकी अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली पुलिस ने कोरोना दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर करीब तीन लाख लोगों का चालान किया है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने इस साल 19 अप्रौल से लेकर 17 सितंबर तक 2.91 लाख लोगों के खिलाफ चालान किया। जिसमें ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्होंने मास्क नहीं पहना था।
विज्ञापन
अतिरिक्त दिल्ली पुलिस पीआरओ अनिल मित्तल द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोविड से संबंधित उल्लंघनों के लिए 2,91,423 चालान जारी किए गए हैं। इनमें अधिकतर अधिकतम 2,56,616 बिना मास्क लगाए पकड़े जाने, 29,698 सामाजिक दूरी मानदंडों के उल्लंघन और 1,463 बड़े सार्वजनिक समारोहों और सभाओं को आयोजित करने के लिए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक 1,572 चालान थूकने के लिए और 2,074 सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, पान, गुटखा, तंबाकू आदि के सेवन के लिए जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि दूसरी लहर के दौरान कोरोना दिशा निदेर्शों का उल्लंघन करने पर 2000 रुपये जुमार्ने का प्रावधान है।
विज्ञापन