{"_id":"6abaf9a164c6eaaf90033d85","slug":"over-100-business-approvals-now-available-at-one-click-bringing-relief-to-over-8-lakh-businesses-in-delhi-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कारोबार के लिए 100 से ज्यादा मंजूरियां अब एक क्लिक पर उपलब्ध, 8 लाख से ज्यादा कारोबारियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कारोबार के लिए 100 से ज्यादा मंजूरियां अब एक क्लिक पर उपलब्ध, 8 लाख से ज्यादा कारोबारियों को राहत
Tue, 29 Sep 2026 05:14 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:14 AM IST
सार
पोर्टल के जरिए कारोबारी एक ही डिजिटल इंटरफेस से अनुमतियों की जानकारी, आवेदन और उसकी स्थिति देख सकेंगे। सिंगल साइन-ऑन सुविधा से अलग-अलग सेवाओं के लिए बार-बार लॉगिन की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में कारोबार शुरू करने और चलाने के लिए जरूरी मंजूरियां एक क्लिक में मिलेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च किया है। एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभी 15 विभागों की 50 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं, अगले महीने 21 और विभागों की 100 से अधिक सेवाओं को जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली के करीब आठ लाख से अधिक व्यापारियों और उद्यमियों को सरकारी मंजूरियां लेने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
पोर्टल के जरिए कारोबारी एक ही डिजिटल इंटरफेस से अनुमतियों की जानकारी, आवेदन और उसकी स्थिति देख सकेंगे। सिंगल साइन-ऑन सुविधा से अलग-अलग सेवाओं के लिए बार-बार लॉगिन की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म से एक जैसी जानकारी बार-बार भरने की परेशानी भी कम होगी। नो योर अप्रूवल्स सुविधा कारोबारियों को उनके प्रस्तावित व्यवसाय के लिए जरूरी लाइसेंस और अनुमतियों की जानकारी देगी। आवेदक डैशबोर्ड से आवेदन की स्थिति देख सकेंगे। पोर्टल को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से भी जोड़ा गया है। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आने वाले दिनों में उद्योग और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी और सेवाएं पोर्टल पर जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस केवल प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये सरकार और कारोबारियों के बीच भरोसे, पारदर्शिता और सुविधा पर आधारित व्यवस्था तैयार करना है। दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण सुधार है। - रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री