{"_id":"645ff8376de604b64b0db3b5","slug":"operation-kavach-100-places-raided-in-delhi-against-drug-peddlers-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Kavach : नशे के सौदागरों के खिलाफ दिल्ली में 100 जगह छापे, 43 गिरफ्तार, मादक सामान और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Kavach : नशे के सौदागरों के खिलाफ दिल्ली में 100 जगह छापे, 43 गिरफ्तार, मादक सामान और नकदी बरामद
Sun, 14 May 2023 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 02:21 AM IST
सार
इस दौरान अपराध शाखा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 31 लोगों गिरफ्तार किया। वहीं, शराब तस्करी में शामिल 12 लोगों को भी दबोचा है। आरोपियों के पास से 957 ग्राम हेरोइन, 57.88 किलो गांजा और एक करोड़ से भी ज्यादा की शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ शुक्रवार रात को अपराध शाखा की 80 टीमों ने ऑपरेशन कवच के तहत दिल्ली में 100 जगह छापे मारे। इस दौरान अपराध शाखा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 31 लोगों गिरफ्तार किया। वहीं, शराब तस्करी में शामिल 12 लोगों को भी दबोचा है। आरोपियों के पास से 957 ग्राम हेरोइन, 57.88 किलो गांजा और एक करोड़ से भी ज्यादा की शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि गृहमंत्रालय के आदेश पर देशभर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया था। टास्क फोर्स प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने में जुटी है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के मार्गदर्शन में र्कारवाई जारी है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में शुक्रवार रात को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 80 टीमें बनाकर लोकल पुलिस के साथ मिलकर रातभर छापे मारे। अभियान के दौरान 30 एफआईआर दर्ज कर मादक पदार्थ का धंधा करने वाले 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि शराब तस्करी के छह मामले दर्ज कर 12 लोगों पकड़ा गया।इनके पास से भारी मात्रा में शराब और मादक पदार्थ बरामद हुए।
विज्ञापन
इस साल 412 मामलों में 534 गिरफ्तार
विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पुलिस वर्ष 2023 में मादक पदार्थ की तस्करी के 412 मामलों में कुल 534 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इनके पास से 35 किलो हेरोइन, 15 किलोग्राम कोकीन, 1500 किलो गांजा, 230 किलो अफीम, 10 किलो चरस और 20 किलो दूसरे मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। इसके अलावा शराब तस्करी सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर हजारों लीटर शराब बरामद की है।