{"_id":"619001a52b091a29484f7b1f","slug":"on-the-pretext-of-taking-him-to-panipat-miscreants-robbed-the-youth-in-the-car-ashram-news-noi615649618","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत ले जाने का झांसा देकर युवक से बदमाशों ने कार में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत ले जाने का झांसा देकर युवक से बदमाशों ने कार में की लूटपाट
विज्ञापन
नई दिल्ली। बदमाशों ने एक युवक को बृहस्पतिवार रात दो सौ रुपये लेकर अपनी कार से पानीपत छोड़ने का झांसा देकर लूटपाट की और फरार हो गए। बदमाशों ने युवक को कश्मीरी गेट से कार में बिठाया और अलीपुर इलाके में चाकू मारने की धमकी देकर उससे नकदी, लैपटॉप और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात में इस्तेमाल कार नंबर के जरिये चार बदमाशों को दबोच लिया। इनमें एक नाबालिग है।
जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान बुराड़ी निवासी सोहेल खान, अकरम और जावेद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनसे पीड़ित का मोबाइल फोन, लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। मॉडल टाउन, पानीपत हरियाणा निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है।
उसने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह किसी काम से अलीगढ़, यूपी गया था। जहां से रात करीब एक बजे वह दिल्ली लौटा। वह कश्मीरी गेट बस अड्डा से पानीपत जाने के लिए गाड़ी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी। ड्राइवर ने पानीपत ले जाने के लिए दो सौ रुपये मांगे।
विज्ञापन
अमित कार में बैठ गया। जीटी करनाल रोड के पास ड्राइवर ने एक और व्यक्ति को कार में बिठाया। कुछ आगे चलने पर कार में बैठे एक व्यक्ति ने चाकू मारने की धमकी देकर उससे 15 हजार रुपये, लैपटॉप और मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाश उसे नांगली पूना सर्विस रोड पर कार से उतारकर सिंघु बॉर्डर की ओर भाग गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ कश्मीरी गेट के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके जरिये पुलिस ने कार का नंबर लिया। कार तिमारपुर की शाइमा के नाम पर रजिस्टर थी। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।