{"_id":"681a110af8b9b930e80d1b88","slug":"on-thalassemia-day-the-assembly-will-be-lit-up-with-red-light-ashram-news-c-340-1-del1011-89259-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: थैलेसीमिया दिवस पर लाल रोशनी से जगमगाएगी विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: थैलेसीमिया दिवस पर लाल रोशनी से जगमगाएगी विधानसभा
विज्ञापन
थैलेसीमिया दिवस पर लाल रोशनी से जगमगाएगी विधानसभा
-दुनियाभर में पीड़ित मरीजों के प्रति एकजुटता के लिए होगा विशेष कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस के मौके पर दिल्ली विधानसभा में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम को दिल्ली विधानसभा भवन को लाल रोशनी से प्रकाशित किया जाएगा।
राष्ट्रीय थैलेसीमिया कल्याण समिति और दिल्ली विधानसभा ने मिलकर आठ मई को जागरूकता कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहेंगे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर भी मौजूद रहेंगे। दोपहर में थैलेसीमिया जागरूकता पर एक सम्मेलन होगा। शाम को थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन की वैश्विक पहल ब्रिंग लाइट टू थाल के तहत दिल्ली विधानसभा भवन को लाल रोशनी से सजाया जाएगा। ताकि दुनियाभर में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के प्रति एकजुटता आए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे। नई पीढ़ी में जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए ये निर्णय लिया गया है।