{"_id":"61c0823a5d10ed0f6075dbe0","slug":"omicron-variant-found-in-six-more-people-in-delhi-28-patients-found-in-15-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आठ और लोगों में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट, 15 दिन में मिले 30 मरीज, अब तक 12 मरीजों को मिल चुकी है छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आठ और लोगों में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट, 15 दिन में मिले 30 मरीज, अब तक 12 मरीजों को मिल चुकी है छुट्टी
Mon, 20 Dec 2021 06:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:46 PM IST
सार
राजधानी के मैक्स अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों में से चार की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। जबकि चार अन्य मामले लोकनायक अस्पताल में मिले हैं। सभी आठ मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोमवार को आठ नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद बीते 15 दिन में ही इन मरीजों की संख्या एक से बढ़कर 30 तक पहुंच गई है। देश में महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में सबसे अधिक ओमिक्रॉन मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 54 मामले मिल चुके हैं।
जानकारी मिली है कि राजधानी के मैक्स अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों में से चार की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। जबकि चार अन्य मामले लोकनायक अस्पताल में मिले हैं।
सभी आठ मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं है। इसी के साथ ही राजधानी में कुल मामलों की संख्या 30 हो चुकी है जिनमें से 12 मरीजों को अब तक छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि उनके यहां अभी तक 41 मरीज भर्ती हैं जिनमें 12 ओमिक्रॉन संक्रमित हैं। जबकि अन्य सभी कोरोना संक्रमित रोगी हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों को कोरोना संक्रमितों से अलग एक वार्ड में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी है। 28 में से 22 मरीजों की पहचान उनके यहां ही हुई है और इन्हीं में से 12 को छुट्टी मिल चुकी है। 22 में से 18 मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं है।
इनमें न बुखार देखने को मिला है और न ही किसी भी प्रकार की अन्य कोई दिक्कत है। हालांकि दो मरीजों में लक्षण मिले लेकिन उनकी हालत अधिक गंभीर नहीं रही। किसी भी मरीज को अस्पताल में ऑक्सीजन थैरेपी की आवश्यकता नहीं पड़ी है। न ही मरीजों को आईसीयू की जरूरत पड़ी है।
दरअसल राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमण का पहला मामला बीते पांच दिसंबर को मिला था। तब से लेकर अब तक 28 गुना बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। इनमें से केवल दो ही मामले अभी तक ऐसे सामने आए हैं जो विदेश से नहीं, दिल्ली में ही संपर्क में आने के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट की चपेट में आए।