फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now students of government schools will speak fluent English

अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी

Sun, 29 Sep 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now students of government schools will speak fluent English
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलना सिखाने के लिए स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं लगेंगी। 3 अक्तूबर से 28 दिसंबर तक लगभग प्रतिदिन ढाई घंटे इन्हें लगाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने बीती मई-जून में दो चरणों में इस तरह की कक्षाओं का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। छात्रों की मांग पर सरकारी स्कूलों में भी निदेशालय ने तीसरे चरण में इन कक्षाओं को लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए 13 सितंबर तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली। वहीं, जो विद्यार्थी पहले दो चरणों में इन कक्षाओं में हिस्सा नहीं ले सकें वह भी इनमें शामिल हो सकेंगे। यह कक्षाएं बिल्कुल निशुल्क रहेंगी। 64 दिन तक लगभग 160 घंटे यह कक्षाएं होगी। इन्हें सफलतापूर्वक करने पर छात्रों को प्रमाणपत्र भी मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली सरकार ने इसके लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ करार किया हुआ है। इसके तहत ही यह प्रोजेक्ट तीसरे चरण के रूप में हो रहा है। 29 स्कूलों में बाहरी प्रशिक्षक छात्रों को स्पोकन अंग्रेजी में प्रशिक्षित करेंगे। छात्रों के अंग्रेजी बोलचाल के कौशल को मजबूती देने के लिए कोर्स मैटीरियल व असाइनमेंट भी प्रदान किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों के अंग्रेजी के कौशल को निखारा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed