फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now preparations for a trip to Char Dham by helicopter

अब हेलीकॉप्टर से चार धाम की यात्रा कराने की तैयारी

Wed, 17 Mar 2021 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Now preparations for a trip to Char Dham by helicopter
नई दिल्ली। रेलवे एक बार फिर चार धाम यात्रा की राह आसान करने जा रहा है। पिछले साल कोविड की वजह से यात्रा से वंचित रह गए लोग इसी महीने चार धाम का दर्शन कर सकेंगे। रेलवे की तरफ से हेलीकॉप्टर से भी चार धाम की यात्रा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली व हरिद्वार से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चार धाम की यात्रा शुरू की जाएगी। हालांकि इसके लिए जेब कुछ अधिक ढीली करनी पड़ेगी। चार रात पांच दिन के टूर पैकेज के लिए प्रति यात्री एक लाख अस्सी हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ फिर बद्रीनाथ व दो धाम की यात्रा में केदारनाथ व बद्रीनाथ का दर्शन कराया जाएगा। आईआरसीटीसी ने बस टूर यात्रा का पैकेज तैयार कर लिया है। 11 रात 12 दिन के टूर पैकेज का किराया 43850 रुपये प्रति व्यक्ति होगा वही, दो धाम यात्रा के लिए 37800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हरिद्वार से यात्रा करने वाले यात्रियों को 40100 रुपया चार धाम के लिए और दो घाम की यात्रा के लिए 34650 रुपया खर्च करना होगा। खास बात यह है कि जिस बस से यात्रियों को चार धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा उसमें महज 20 सीटें होंगी। कम समय में यात्रा करने वालों के लिए दो धाम यात्रा की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

टूर पैकेज में थ्री स्टार होटल में ठहरने, एसी वाहनों से स्थानीय भ्रमण के साथ तीनों समय के भोजन की व्यवस्था आइआरसीटीसी करेगा। साथ ही आइआरसीटीसी की ओर से हर यात्री का एक इंश्योरेंस कवर भी किया जाएगा। एक अनुभवी टूर मैनेजर इस यात्रा पर पर्यटकों के साथ चार धाम यात्रा पर जाएगा। 20-20 पर्यटकों का एक ग्रुप बना कर उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed