{"_id":"614202bf8ebc3e32763b0552","slug":"notice-to-the-central-government-on-the-bail-plea-of-accused-puneet-ashram-news-noi60469664","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में हिट एंड रन मामला : आरोपी पुनीत की जमानत याचिका पर केंद्र को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया में हिट एंड रन मामला : आरोपी पुनीत की जमानत याचिका पर केंद्र को नोटिस
Thu, 16 Sep 2021 06:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:12 AM IST
सार
पुनीत पर 2008 में ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स की हत्या का आरोप है। उस पर विक्टोरिया पुलिस ने 19 वर्षीय डीन होफस्टी की मौत और 2008 में हुई एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय क्लेन्सी कोकर को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।
विज्ञापन
delhi high court
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उच्च न्यायालय ने वर्ष 2008 में ऑस्ट्रेलिया में हुई हिट एंड रन की घटना के आरोपी पुनीत की जमानत याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने केंद्र को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न आरोपी की जमानत स्वीकार कर ली जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई 20 सितंबर तय की है। इसके अलावा अदालत ने पुनीत के प्रत्यर्पण की सिफारिश करने वाले निचली अदालत के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।
विज्ञापन
निचली अदालत ने केंद्र सरकार को आरोपी पुनीत को ऑस्ट्रेलिया प्रत्यर्पण करने का निर्देश देते हुए कहा था कि उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य पेश किए गए और उसके खिलाफ लापरवाही से गंभीर चोट पहुंचाने व फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करने का मुकदमा चलाने के लिए साक्ष्य हैं। निचली अदालत ने यह भी कहा है कि पुनीत के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है।
विज्ञापन
पुनीत ने निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उसने निचली अदालत के 12 अगस्त 21 के निर्णय को रद्द करने का आग्रह करते हुए कहा कि उसके खिलाफ झूठे साक्ष्य पेश किए गए हैं और उसके प्रत्यर्पण का कोई आधार नहीं है। केंद्र ने आस्ट्रेलिया सरकार के आग्रह पर 3 फरवरी 2010 को अदालत में याचिका दायर की थी।
याचिकाकर्ता पुनीत ने कहा कि उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध 3 फरवरी 2010 को प्राप्त हुआ था, जबकि प्रत्यर्पण संधि 20 जनवरी 2011 को लागू हुई है। केंद्र ने पुनीत के प्रत्यर्पण की मांग ऑस्ट्रेलिया में ट्रायल का सामना करने के लिए की थी।
पुनीत पर 2008 में ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स की हत्या का आरोप है। उस पर विक्टोरिया पुलिस ने 19 वर्षीय डीन होफस्टी की मौत और 2008 में हुई एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय क्लेन्सी कोकर को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। दोनों पीड़ित क्वींसलैंड के छात्र थे।