फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Northern Corporation got 293 crores from Delhi government

राहत: उत्तरी निगम को दिल्ली सरकार से मिले 293 करोड़, निगम कर्मचारियों को जल्द वेतन मिलने की जताई उम्मीद

Fri, 23 Jul 2021 11:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क/डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क/डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Jul 2021 11:22 PM IST
सार

दिल्ली सचिवालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सत्येन्द्र जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को केजरीवाल सरकार ने उत्तरी निगम को वेतन के लिए 293 करोड़ रुपये का एडवांस में भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि आशा है निगम कर्मचारियों को जल्द वेतन दे देगा। 

विज्ञापन
Northern Corporation got 293 crores from Delhi government
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों के वेतन की पहली किस्त का 293 करोड़ रुपया जारी कर दिया है। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमसीडी को वेतन देने में विशेष रूप से दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सत्येन्द्र जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को केजरीवाल सरकार ने उत्तरी निगम को वेतन के लिए 293 करोड़ रुपये का एडवांस में भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि आशा है निगम कर्मचारियों को जल्द वेतन दे देगा। 
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा किसानों के मुद्दे पर की गई टिप्पणी पर भी बातचीत की, उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सत्येन्द्र जैन ने कहा कि अन्नदाता को अपशब्दों से बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में खूब तकरार हुई थी। भाजपा ने दिल्ली सरकार पर फंड जारी न करने का आरोप लगाया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर फंड का उचित इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया था। इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच निगम कर्मचारियों का वेतन प्रभावित हो रहा था। नई किश्त जारी होने के बाद कर्मचारियों का वेतन सही समय से मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed