फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   no panic on the first day of second cutoff

दूसरी कटऑफ के पहले दिन 9785 छात्रों ने किया आवेदन, नहीं दिखी मारामारी

Tue, 20 Oct 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
no panic on the first day of second cutoff
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कटऑफ के दाखिलों की शुरुआत सोमवार को हो गई। कॉलेजों में दाखिले के साथ-साथ नाम वापस लेने और दाखिले रद कराने का दौर भी शुरू हो गया। सोमवार को कई कॉलेजों में 20 से 200 से अधिक दाखिले रद कराए गए। कॉलेजों से शिफ्टिंग शुरू होने से तीसरी कटऑफ में कुछ कॉलेजों के कुछ कोर्सेज में दाखिले के चांस फिर से बन सकते हैं।
विज्ञापन

डीयू से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरी कटऑफ के पहले दिन कुल 9,785 छात्रों ने कॉलेजों में दाखिले के लिए फॉर्म भरा। जिसमें से 2580 दाखिले कॉलेजों ने मंजूर किए, जबकि 2,602 ने फीस भुगतान कर अपना दाखिला पक्का कर लिया। पहली कटऑफ के पहले दिन 19, 806 छात्रों ने फॉर्म भरा था, जिसमें से 1628 छात्रों के दाखिले मंजूर किए गए। जबकि 920 ने फीस का भुगतान किया था।
विज्ञापन

दूसरी कटऑफ के पहले दिन पहली वाली जैसी मारामारी देखने को नहीं मिली। कॉलेजों में छात्रों ने सोच-समझ कर काफी पूछताछ कर दाखिला लिया और रद कराया। दूसरी कटऑफ में 0.25 फीसदी से 2.5 फीसदी तक गिरावट हुई है। लिहाजा छात्रों ने बेहतर कॉलेज व कोर्स की चाह में एक कॉलेज से दाखिला रद्द कराकर दूसरे कॉलेज का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल काफी कॉलेजों के काफी कोर्सेज में दाखिले पहली कटऑफ के आधार पर ही बंद हो गए हैं। कुछ जगह तो किसी किसी कोर्स में सीटों से दुगुने-तिगुने दाखिले हुए हैं। ऐसे में इस कटऑफ में छात्रों के पास दाखिले के सीमित विकल्प हैं।
कॉलेज में हुए दाखिले व रद्द कराने की स्थिति
रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मनोज खन्ना ने बताया कि उनके यहां विभिन्न कोर्सेज में जितने छात्रों ने नाम वापस लिया उतने ही छात्रों ने दाखिला ले लिया। लगभग 40-50 छात्रों ने शाम तक फीस जमा करा दी। उनके यहां लगभग 25 दाखिले रद हुए।
अरबिंदो कॉलेज में दूसरी कटऑफ के पहले दिन 284 दाखिले मंजूर हुए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, राजनीति विज्ञान ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स जैसे कोर्सेज में दाखिले पहली कटऑफ में ही फुल हो गए थे। इसलिए इन कोर्सेज के लिए दूसरी कट ऑफ नहीं निकाली गई थी। दूसरी कटऑफ में छात्रों ने 234 दाखिले रद कराए।

रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां दूसरी कटऑफ के पहले दिन कुल 300 आवेदन आए, जिसमें से 100 दाखिले शाम तक मंजूर किए गए। उनके यहां विभिन्न कोर्सेज से लगभग 100 दाखिले रद भी हुए। उनके यहां पहली कटऑफ में गणित ऑनर्स में सीटों के तीन गुणा दाखिले हो गए थे। अब जिस तरह दाखिले रद हो रहे हैं उससे उम्मीद है कि अब स्थिति सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed